फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की गलियां, गंगा के घाट, इन 8 तस्वीरों में देखें भारत के अद्भुत रंग

Sat, 30 Nov 2019 07:15 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
Colors of Varanasi - फोटो : Pixabay
काशी विश्वनाथ की नगरी- वाराणसी। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। इसका एक नाम बनारस भी है। कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति यहां आकर बनारसी हो जाता है तो यहां आने वाले कई विदेशी भी यहीं के  होकर रह जाते हैं। अद्भुत रंगों के शहर बनारस की बात ही जुदा है। आएं, कुछ तस्वीरों के जरिए देखते हैं बनारस के रंग:
विज्ञापन

2 of 9
Ganga, Varanasi - फोटो : Pixabay
बनारस के घाटों का नजारा तो अद्भुत होता है। खासकर नावों पर गंगा महाविहार करने का अपना ही मजा है।
विज्ञापन

3 of 9
Varanasi - फोटो : Pixabay
देश की सबसे प्राचीन नगरों में शामिल वाराणसी की यात्रा करना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता है। 

4 of 9
Varanasi - फोटो : Pixabay
मां गंगा की महाआरती देखना लोगों के जीवन का यादगार पल बन जाता है। खासकर दशाश्वमेध घाट की आरती का दृश्य अनुपम होता है।
विज्ञापन

5 of 9
Varanasi - फोटो : Pixabay
वाराणसी में हिंदू संस्कृति के अद्भुत रंग दिखते हैं। मंदिरों से लेकर गंगा घाटों तक साधुओं को देखा जा सकता है। कई साधु अपने शरीर पर भभूत लगाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Varanasi - फोटो : Pixabay
वाराणसी मंदिरों का शहर है। कहा जाता है कि यहां हर सड़क, हर गली में कोई न कोई छोटा या बड़ा मंदिर जरुर दिख जाता है। मंदिरों के आसपास फूल-मालाएं बेचते देखा जाना आम बात है। 
विज्ञापन

7 of 9
Street of Varanasi - फोटो : Pixabay
वाराणसी को बाबा विश्वनाथ की नगरी कहा जाता है। यह बनारस और काशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां की संकरी गलियों में घूमने का अलग ही रोमांच होता है। काशी की गलियों में खेलते बच्चों को देख लोगों को अपना बचपन याद आ जाता है।

8 of 9
Ganga, Varanasi
वाराणसी में गंगा महाविहार करना बहुत सुकून देने वाला होता है। कई घाटों पर नौका सेवाएं उपलब्ध हैं। नाविक मामूली खर्च पर गंगा में महाविहार कराया करते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Manikarnika Ghat, Varanasi - फोटो : Pixabay
मणिकर्णिका घाट, जीवन की अंतिम यात्रा यहीं आकर समाप्त होती है। मान्यता है कि यहां दाह संस्कार होने पर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें