प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग
तमिलनाडू स्थित ऊटी अपनी खासियतों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। समुद्र की सतह से करीब 7,440 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटन स्थल पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। यहां स्थित चाय के बागान, अलग-अलग तरह की वनस्पतियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जैसे कि डोडाबेट्टा पीक, लैम्ब्स रॉक, कोडानाड व्यू पॉइंट, बोटेनिकल गार्डन, नीलगिरी माउंटेन, चर्च हैं।