फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeymoon Destinations India: भीड़ से काफी दूर हैं ये रोमांटिक जगहें...जहां मिलेगी शांति और सुकून

Thu, 15 Jan 2026 10:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Offbeat Honeymoon Destinations In India: अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं शांति में समय व्यतीत करना चाहते हैं तो यहां उसके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नई शादी हुई है तो पार्टनर को ऐसी जगह घूमाने ले जाएं... जहां भीड़ की जगह मिलेगी शांति और प्राइवेसी - फोटो : Adobe stock
Honeymoon Destinations India: नई-नई शादी के बाद हर कपल चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल शांति और सुकून के माहौल में बिताए। ऐसे में आपको भीड़-भाड़ वाली हनीमून डेस्टिनेशन की बजाय ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां प्रकृति के बीच प्राइवेसी मिले और एक-दूसरे को समझने का पूरा वक्त हो।

इसी वजह से आजकल कपल्स ट्रेंड से हटकर ऑफबीट और शांत जगहों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जहां शोर-शराबे से दूर सुकून भरे पल बिताए जा सकें। पहाड़ों की वादियां हों या समुद्र किनारे बसे शांत द्वीप, ऐसी जगहें न सिर्फ रोमांटिक होती हैं बल्कि तनाव से भी राहत देती हैं।

अगर आपकी भी नई शादी हुई है और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार सफर पर जाना चाहते हैं, तो इन शांत और प्राइवेट जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 6
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : instagram
 तवांग, अरुणाचल प्रदेश
 
  • तवांग उन कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून चाहते हैं। 
  • बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें और प्रसिद्ध तवांग मठ यहां के मुख्य आकर्षण हैं। 
  • यहां का शांत वातावरण कपल्स को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देता है। 
  • सुबह की ठंडी हवा और पहाड़ों के बीच टहलना रिश्ते को और भी खास बना देता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
लक्षद्वीप - फोटो : Adobe stock
 लक्षद्वीप
 
  • लक्षद्वीप अपनी साफ नीली समुद्री लहरों और प्राइवेट बीच के लिए जाना जाता है।
  •  यहां पर्यटकों की संख्या सीमित होती है, जिससे कपल्स को भरपूर प्राइवेसी मिलती है। 
  • समुद्र किनारे सनसेट, स्कूबा डाइविंग और शांत रिसॉर्ट्स इसे परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं।

 

4 of 6
चोपता, उत्तराखंड - फोटो : instagram
 चोपता, उत्तराखंड
 
  • चोपता को ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहा जाता है और ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। 
  • हरियाली, बर्फ से ढकी चोटियां और शांत माहौल इसे रोमांटिक बनाते हैं। 
  • यहां ट्रेकिंग के साथ-साथ कपल्स प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश - फोटो : instagram
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
 
  • स्पीति वैली उन कपल्स के लिए बेहतरीन है, जो एडवेंचर के साथ शांति भी चाहते हैं।
  •  यहां की खुली वादियां, तारों से भरा आसमान और शांत गांव रोमांटिक अनुभव देते हैं। 
  • यहां बिताया गया समय जिंदगीभर की याद बन जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुनस्यारी, उत्तराखंड - फोटो : instagram
मुनस्यारी, उत्तराखंड
 
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बसा मुनस्यारी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है।
  • ये जगह पहाड़ों और बर्फ से ढके नैशनल रिजर्व्स के बीच स्थित है और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श है। 
  • मुनस्यारी से नंदा देवी और पंचाचुली पर्वत श्रृंखला की मनोरम वादियों का नजारा देखा जा सकता है।
  • नवंबर से फरवरी के बीच बर्फ से ढकी वादियों का अनुभव सबसे रोमांटिक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें