5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah: बजट और कम छुट्टियों में जब लोग सफर पर जाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें ऋषिकेश, मसूरी या मनाली जैसी जगहें याद आती हैं। हालांकि ज्यादातर पर्यटकों के आने से ये जगहें अत्यधिक भीड़ भाड़ वाली बन चुकी हैं। साथ ही वीकेंड ट्रिप करने वाले हर बार ऋषिकेश और मसूरी घूम-घूमकर बोर हो जाते हैं। इस बार वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ नया आजमाएं।
भारत में कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें हैं जहां आप 5000 रुपये के अंदर शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा भीड़ के। बजट में ट्रिप प्लान करने करने के लिए लोकल बस या ट्रेन से यात्रा करें। होटल की जगह होम स्टे और हाॅस्टल चुनें। स्थानीय खाना खाएं, ये कम खर्चीले हो सकते हैं। ऑफ सीजन में जाएं या मिड वीक में घूमने जाएं। इसके अलावा पहले से बुकिंग करें। ग्रुप में जाएं तो खर्च और कम हो जाएगा और हल्का सामान रखें।
यहां कम बजट वाले ऑफबीट जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप सफर के लिए जा सकते हैं।