फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Offbeat Destination: भीड़ से दूर लेना चाहते हैं ठंडी वादियों का आनंद, तो हिमाचल प्रदेश की यह जगह है बेस्ट

Tue, 25 Mar 2025 03:34 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कहीं अनोखे जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको स्पीति घाटी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। स्पीति घाटी कैसे जाएं? क्या-क्या घुमें? ये सब जानकारी इस लेख में आप आसान शब्दों में देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
Spiti Valley: हिमाचल प्रदेश में जब भी घूमने की बात होती है तो आमतौर पर शिमला या मनाली का नाम ही जुबान पर आता है। मगर हिमाचल प्रदेश एक राज्य है जिसे प्रकृति ने कई खूबसूरत वादियों से नवाजा है। मनाली और शिमला तो अक्सर लोग घूमने जाते हैं मगर आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की ही एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में बेहद खास है, और वहां भीड़ ना के बराबर होती है। हम बात कर रहे हैं स्पीति घाटी की। खास बात यह है कि आप यहां पर गर्मी के मौसम में बहुत आसानी से घूम सकते हैं, तो अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और कोई अनोखी जगह की तलाश में है तो स्पीति घाटी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

कहां है स्पीति घाटी?
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान पर्वतीय घाटी है। यह घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। स्पीति घाटी का प्रशासनिक मुख्यालय काजा है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका सड़क मार्ग है।
विज्ञापन

2 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
कैसा दिखता है स्पीति घाटी?
स्पीति घाटी का नजारा अपनी अनोखी और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आपको हरी-भरी वादियां नहीं, बल्कि एक अलग ही तरह का नजारा देखने को मिलता है। यहां का शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा और हर मोड़ पर इतिहास की कहानियां बिखरी नजर आएंगी। स्पीति घाटी एक ठंडा रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां की जमीन ज्यादातर पथरीली और शुष्क है। यहां आपको रंग-बिरंगे चट्टानों और पत्थरों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
क्या आसानी से होटल उपलब्ध हो जाते हैं?
अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि स्पीति में ठहरने के लिए होटल हैं या नहीं? बता दें कि स्पीति घाटी में ठहरने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। काजा और ताबो जैसे प्रमुख स्थानों पर होटल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप स्थानीय होमस्टे में भी रह सकते हैं, जो आपको स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं। स्पीति घाटी में होटल और गेस्ट हाउस 1 से 5 किलोमीटर की दूरी के भीतर आसानी से मिल जाते हैं।

4 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
कैसे पहुंचे स्पीति?
अगर आप दिल्ली से स्पीति जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले मनाली के लिए बस पकड़ना है। इसके बाद मनाली से स्पीति घाटी तक का सड़क रोहतांग दर्रा और कुंजुम दर्रा से होकर जाता है। बता दें कि स्पीति घाटी पहुंचने के लिए मनाली से काजा के लिए कई सरकारी बसें चलती हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से शिमला होकर भी स्पीति घाटी का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
किस मौसम में स्पीति घाटी जा सकते हैं?
स्पीति घाटी की यात्रा के लिए गर्मी का मौसम सबसे अच्छे माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सर्दियों में यहां नहीं जाया जा सकता। गर्मियों में (मई से अक्टूबर तक) यहां का मौसम सुहावना रहता है, और सड़कें खुली रहती हैं, जिससे यात्रा करना आसान होता है। सर्दियों में (नवंबर से अप्रैल तक) स्पीति घाटी में बहुत ठंड पड़ती है, और कुछ सड़कें बर्फ से ढकी रहती हैं, जिससे यात्रा करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
स्पीति वैली में घूमने वाली जगहें?
स्पीति का मतलब है 'बीच की भूमि'- तिब्बत और भारत के बीच बसी ये घाटी अपनी अलग पहचान रखती है। समुद्र तल से 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति में आपको बौद्ध मठों की शांति, बंजर पहाड़ों का सौंदर्य, और साफ नीला आसमान देखने को मिलेगा। स्पीति घाटी में मॉनेस्ट्री जरूर घूमें, क्योंकि यहां की सबसे बड़ी खासियत है की ये मठ 1,000 साल पुराना है, जिसे दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो ये मठ आसमान को छू रहा हो। इसके अलावा, स्पीति नदी का किनारा और चंद्रताल झील घूमने का रोमांच ही अलग है। इसके साथ ही स्पीति में चिंचम ब्रिज भी बहुत लोकप्रिय है। इस ब्रिज की खासियत है कि यह दो पहाड़ों के बीच में बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें