फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Holiday Plan: अक्तूबर में मिल रहीं इतनी छुट्टियां, इन तारीखों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Fri, 29 Sep 2023 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्तूबर की छुट्टी - फोटो : pixabay
October 2023 Holiday Plan : त्योहारों का सीजन आ गया है। अक्तूबर माह की शुरुआत ही महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व से होती है। इस दिन सरकारी अवकाश रहता है। वहीं अक्तूबर माह में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व भी मनाया जा रहा है।

इस महीने बहुत से हिंदू पर्व हैं। राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण अक्तूबर महीने में कई अवकाश मिल रहे हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद रहेंगे। लंबे समय से छुट्टियों का इंतजार है, तो यह महीना आपके लिए उपयुक्त है। अक्तूबर माह में मिल रही छुट्टियों का आप फायदा उठा सकते हैं और परिवार व दोस्तों संग अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

अगर अक्तूबर महीने की छुट्टियों पर घूमने की इच्छा है तो महीने में किस वक्त घूमने का मौका बेहतर होगा, ये जान लें। इस लेख में अक्तूबर माह में मिल रही छुट्टियों, लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है। लॉन्ग वीकेंड और छुट्टियों के मुताबिक सफर की योजना अच्छे से बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्तूबर में छुट्टियां - फोटो : Istock
अक्तूबर माह में कितनी छुट्टियां
 
माह की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। 30 और 1 अक्तूबर को वीकेंड है और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती है। ऐसे में अगर आपकी शनिवार और रविवार छुट्टी रहती है तो तीन दिन का लंबा वीकेंड घूमने के लिए मिल जाएगा। शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरु हो रही है, 23 अक्तूबर को महानवमी और 24 अक्तूबर को दशहरा है। कुछ जगहों पर नवमी और दशहरा में दो दिन का अवकाश रहेगा, वहीं कुछ जगहों पर सिर्फ दशहरा की छुट्टी रहेगी। महीने के अंत में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस मनाया जाता है। कई जगहों पर इस मौके पर अवकाश रहता है। इस बार अक्तूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इन पांच रविवार को भी बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि 2023 शुभकामना - फोटो : amar ujala
अक्तूबर में छुट्टियों की लिस्ट

2 अक्टूबर 2023 -   सोमवार महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023 - शनिवार, महालया
18 अक्टूबर 2023 - बुधवार, कटि बिहु
21 अक्टूबर 2023 - शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर 2023 - सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी

4 of 5
दशहरा मेला - फोटो : istock
24 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023 - बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
26 अक्टूबर 2023 - गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर 2023 - शनिवार, लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sabarmati Ashram - फोटो : pixabay
अक्तूबर में कब सफर पर जा सकते हैं?

इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं और घूमने की योजना है माह की शुरुआत में लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इस तरह से आपको तीन दिन की लगातार छुट्टी मिल सकती है। 21-22 अक्टूबर को वीकेंड हैं और 24 को दशहरा की छुट्टी है। बीच में 23 अक्टूबर का अवकाश लेकर आप चार दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें