फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़-भाड़ से दूर न्यू ईयर मनाने के लिए ये जगह है सबसे शानदार

Sat, 29 Dec 2018 06:08 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सबकी ख्वाहिश होती है साल का पहला दिन अच्छा हो तो आने वाला समय भी खुशियों से भरा होगा - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यू ईयर करीब है और ऐसे में हर कोई इसे बेहतर बनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। सबकी ख्वाहिश होती है कि साल का पहला दिन अच्छा हो तो आने वाला समय भी खुशियों से भरा होगा। ऐसे में पर्यटक विदेश में सिंगापुर और दुबई जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग शहर के शोर-शराबों से दूर जाकर शांति से नए साल का स्वागत करना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी जगहों के बारे में प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास जगहों के बारे में जहां आपका नया साल यादगार होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहां की खूबसूरत वादियां आपको सुकून देती हैं - फोटो : social media
पुराने साल को अलविदा कह नए साल की स्वागत अगर आप कहीं शांत जगह जाकर मनाना चाहते हैं तो ऐसे में जिम कॉर्बेट जाना आपके लिए बेस्ट स्पॉट होगा। अगर आप नेचर लवर्स हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट प्लेस साबित हो सकता है। वहां की खूबसूरत वादियां आपको सुकून दे सकती हैं। साथ ही आप पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के सबसे पहला नेशनल पार्क में से एक है - फोटो : social media
कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के सबसे पहले नेशनल पार्क में से एक है। इसकी स्थापना 1936 में हुई थी। दरअसल, जंगल के शिकारी संरक्षक के नाम पर इसका नाम जिम कॉर्बेट रखा गया है। जंगल में करीब 600 प्रकार के जानवर पाए जाते हैं।

जिम कॉर्बेट जाने का सही समय जून से नवंबर तक है - फोटो : social media
जिम कॉर्बेट जाने का सही समय जून से नवंबर तक है, क्योंकि इस दौरान पार्क खुला रहता है, लेकिन मॉनसून के आते ही पार्क को बंद कर दिया जाता है, क्योंकि बारिश के पानी की वजह से रास्ता जाम हो जाता है और ऐसे में वहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए रास्ता बंद कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

hfghfg - फोटो : social media
जिम कॉर्बेट जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल मार्ग रामनगर है। यहां दिल्ली से रामनगर के लिए सीधी ट्रेन जाती है। इसके अलावा दिल्ली से सीधे जिम कॉर्बेट के लिए बसें जाती हैं, जिसका किराया महज 1000 से 1200 रुपये होगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें