फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर घूमने का है प्लान तो इंडिया की ये जगहें यादगार बना देगी लम्हें

Sat, 29 Dec 2018 03:50 PM IST
shrilata biswas लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नए साल का जश्न मनाना आपके लिए यादगार  होगा - फोटो : social media
नए साल में चंद दिन ही बचे हैं। कम समय होने के कारण लोग अपने परिवार संग घर रहकर नए साल का स्वागत करना चाहते हैं। तो वहीं कुछ लोग अभी भी बाहर जानें के मूड में हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर नए साल का जश्न मनाना आपके लिए यादगार होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
न्यू ईयर पर घूमने की प्लानिंग हो रही है,तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है - फोटो : social media
न्यू ईयर पर घूमने की प्लानिंग हो रही है, तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। गोवा में हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर के लिए स्पेशल आयोजन किया जा रहा है। नए साल पर यहां विदेश से म्यूजिशियन आते हैं। यहां की पार्टी में शामिल होने के लिए लोग देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं। बता दें क्लब में महीने भर पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है। पार्टी में खाने-पीने का खास इंतजाम किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
नए साल के जश्न के लिए मुंबई भी बेस्ट ऑप्शन है - फोटो : social media
नए साल के जश्न के लिए मुंबई भी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप अभी तक मुबंई नहीं गए हैं तो 31 दिसंबर की रात आप मुंबई में जाकर नए साल के स्वागत के जश्न में शामिल हो सकते हैं, नए साल के स्वागत में पूरा मुंबई जश्न में डूबा रहता है, मुंबई का यह नजारा बेहद ही शानदार होता है। ताज होटल हो या फिर बीच, हर जगह नए साल का धूम नजर आता है। बता दें बीच के किनारे चल रही पार्टियां बेहद शानदार होती हैं। ड्रिंक करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट होता है। समुद्र के लहरों के साथ पार्टी का अपना एक अलग ही मजा होता है। 

4 of 5
अंडमान निकोबार जाकर नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया जा सकता है - फोटो : social media
अंडमान निकोबार जाकर नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया जा सकता है। यहां हमेशा बारिश होती रहती है। यहां के बीच पर पार्टी करने का अनुभव शानदार होगा, घूमने के लिहाज से यह जगह हर मौसम के लिए परफेक्ट है। आप कभी भी अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। यहां के कुछ समुद्र तट घूमने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं, जिनकी खूबसूरती का लुत्फ आप उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनाली की सुंदरता बर्फबारी के बाद दोगुनी बढ़ गई है - फोटो : social media
नए साल के स्वागत में मनाली के मौसम ने भी करवट बदली है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए मनाली को चुना है। मनाली की सुंदरता बर्फबारी के बाद दोगुनी बढ़ गई है। मनाली में हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें