अगर आप न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर जगह हो सकता है। टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर इस शहर में नए साल का स्वागत करना बेहद शानदार होगा। साल का अंतिम समय इस शहर में बिताना आपके लिए अच्छा अनुभव होगा। यहां की नाइट पार्टी में आप डांस म्यूजिक, बियर और खाने का मजा ले सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बेगलुरु के उन जगहों के बारे में जहां जाकर आप मस्ती कर सकते हैं।