वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- फोटो : instagram
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी से नए साल की शुरुआत करना बेहद सुखद अनुभव दे सकता है। गंगा आरती की लौ, मंत्रों की गूंज और सुबह की नाव व घाट से सूर्योदय के नजारे के बीच काशी में नया साल शुरू करना जीवन को नया अर्थ देता है। यहां आना उत्सव नहीं, साधना है, जो मन को शांत, आत्मा को पवित्र और दिन को आत्मविश्वास से देता है कि सब सही होगा।