Festival Tourism Calendar 2026: नया साल 2026 आ गया है। नव वर्ष सिर्फ तारीख और मौसम बदलने तक सीमित नहीं, ये तिथियों और त्योहारों के चक्र की पुन: वापसी का दौर भी है। साल 2026 की शुरुआत ही धार्मिक पर्व प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके बाद जनवरी माह के मध्य में मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। फिर होली, रक्षाबंधन, करवा चौथ, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा तक कई पर्व मनाए जाते हैं।
साल 2026 में फेस्टिवल टूरिज्म पहले से ज्यादा चमकदार, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने वाला है। हर महीना एक नया रंग, एक नई खुशबू, एक नई परंपरा लेकर आता है। हर त्योहार के साथ एक ऐसी जगह जुड़ी है, जिसे उसी समय घूमने का असली आनंद मिलता है। इस लेख में जानिए कि साल 2026 में कब-कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों के कैलेंडर के आधार पर महीना दर महीना यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि एडवांस यात्रा बुकिंग कराई जा सके। यहां त्योहार यात्रा कलैंडर दिया जा रहा है जो बताएगा कि किस महीने कहां जाना चाहिए।