फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 Festival Tourism: त्योहारों पर यात्रा की योजना? 2026 में इन दिनों बुक करें टिकट वरना पछताएंगे

Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festival Tourism Calendar 2026: त्योहारों के कैलेंडर के आधार पर महीना दर महीना यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि एडवांस यात्रा बुकिंग कराई जा सके। यहां त्योहार यात्रा कलैंडर दिया जा रहा है जो बताएगा कि किस महीने कहां जाना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 13
साल 2026 की छुट्टियां और यात्राएं - फोटो : Amar Ujala
Festival Tourism Calendar 2026: नया साल 2026 आ गया है। नव वर्ष सिर्फ तारीख और मौसम बदलने तक सीमित नहीं, ये तिथियों और त्योहारों के चक्र की पुन: वापसी का दौर भी है। साल 2026 की शुरुआत ही धार्मिक पर्व प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके बाद जनवरी माह के मध्य में मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। फिर होली, रक्षाबंधन, करवा चौथ, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा तक कई पर्व मनाए जाते हैं। 

साल 2026 में फेस्टिवल टूरिज्म पहले से ज्यादा चमकदार, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने वाला है। हर महीना एक नया रंग, एक नई खुशबू, एक नई परंपरा लेकर आता है। हर त्योहार के साथ एक ऐसी जगह जुड़ी है, जिसे उसी समय घूमने का असली आनंद मिलता है। इस लेख में जानिए कि साल 2026 में कब-कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों के कैलेंडर के आधार पर महीना दर महीना यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि एडवांस यात्रा बुकिंग कराई जा सके। यहां त्योहार यात्रा कलैंडर दिया जा रहा है जो बताएगा कि किस महीने कहां जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
कच्छ का रण - फोटो : Instagram
जनवरी 2026

साल के पहले महीने में धार्मिक यात्रा की शुरुआत गुजरात के कच्छ या असम से कर सकते हैं। इस महीने मकर संक्राति मनाई जाती है, जिसका भव्य आयोजन गुजरात में देखने को मिलता है। वहीं जनवरी में रण उत्सव भी होता है, जिसमें शामिल होने के लिए गुजरात के कच्छ जा सकते हैं। कच्छ का सफेद रेगिस्तान चांदनी रात में चांदी जैसा चमकता है। लोक संगीत, ऊंट सफारी और कच्छी संस्कृति सब एक अनूठा संगम है। माह बिहू का पर्व मनाने के लिए असम की यात्रा भी की जा सकती है। असम का माघ बिहू फसल, संस्कृति और लोकनृत्य का त्योहार है, जहां गांवों की असली खुशियों का स्वाद मिलता है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा का भी जनवरी शानदार अवसर देता है। यहां लोहड़ी और बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
Canocona Beach Goa - फोटो : instagram
फरवरी 2026

2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी में खजुराहो और गोवा कार्निवल की सैर के लिए जा सकते हैं। इस महीने मध्य प्रदेश में खजुराहो डांस फेस्टिवल का आयोजन होता है। वहीं गोवा कार्निवाल का लुत्फ उठाने भी जा सकते हैं। खजुराहो के मंदिरों की पृष्ठभूमि में भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसा अनुभव जिसे देखने के बाद यात्रा स्मृति बन जाती है। गोवा कार्निवल रंग, मस्ती, संगीत और परंपरा का ऐसा मिश्रण जो भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इसके अलावा इस महीने में वैलेंटाइन वीक भी पड़ता है, जिसमें कपल्स किसी हिल स्टेशन, रोमांटिक डेस्टिनेशन पर मनाने के लिए जा सकते हैं।

4 of 13
होली - फोटो : Adobe
मार्च 2026

मार्च के महीने में होली मनाई जाती है। होली के नजारा वैसे तो पूरे देश में ही खास होता है लेकिन वाराणसी की होली और मथुरा - वृंदावन की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। भारत की सबसे भव्य और विरासत से भरी होली यहीं देखने को मिलती है, जिसमें रंगों, अबीर, ढोल, भजन और आस्था का घनघोर संगम होता है।
विज्ञापन

5 of 13
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram
अप्रैल 2026

इस महीने में बैसाखी, विषु, हनुमान जयंती और चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में अप्रैल के महीने में आप बैसाखी मनाने अमृतसर जा सकते हैं तो बिषु के लिए केरल की यात्रा करें। नवरात्रि में वैष्णो देवी, जम्मू, महैयर माता मंदिर या किसी देवी शक्तिपीठ में दर्शन के लिए जा सकते हैं। जहां अप्रेल में स्वर्ण मंदिर में बैसाखी का उत्सव दिल को आध्यात्मिक शांति से भर देता है। वहीं केरल का विषु नए साल की शुरुआत, प्रकृति, केरल व्यंजन और पारंपरिक दीपोत्सव का अनोखा सौंदर्य प्रदर्षित करता है। नवरात्रि पर देवी माता मंदिरों में मेले लगते हैं, भव्य हवन और पूजन की व्यवस्था होती है। 
विज्ञापन

6 of 13
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
 मई 2026

मई में तेज गर्मी महसूस होने लगती है। इस महीने लद्दाख, कश्मीर या किसी ठंडी जगह की यात्रा की योजना बनाई जा सकती हैं। लद्दाख में बौद्ध मठों की शांति, हिमालय की हवा और बुद्ध पूर्णिमा की आध्यात्मिकता आत्मा को हल्का कर देती है। इस महीने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर केरल के त्रिशूर पूरम जा सकते हैं जहां राज्य का सबसे विशाल मंदिर उत्सव आयोजित होता है, यह हाथियों की भव्य शोभायात्रा और ढोल की धुनों से भरा होता है।
विज्ञापन

7 of 13
मंदिर - फोटो : istock
जून 2026

जून में बड़ा मंगल, हेमिस फेस्टिवल और वट सावित्री पूजा होती है। इस महीने में ज्यादा बड़े पर्व तो नहीं होते लेकिन गर्मियों की छुट्टी जरूर होती है। ऐसे में लंबी यात्राओं, पहाड़ी क्षेत्रों और ठंडे इलाकों में जाने का सबसे बेहतर मौका होता है।

8 of 13
डल झील श्रीनगर, कश्मीर - फोटो : Adobe
जुलाई 2026

जुलाई के महीने में कश्मीर का गुलमर्ग घूमने जा सकते हैं। जुलाई स्पेशल एक्टिविटीज के लिए जैसे तुलिप और सुमार त्योहार यहां मनाने का अनुभव प्राप्त करें। इसके अलावा इस महीने अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाती है। इसके लिए भी कश्मीर जा सकते हैं। कश्मीर की हरियाली, झीलें और पहाड़ बारिश की शुरुआत में सबसे सुंदर लगते हैं। यह कश्मीर देखने का सबसे शांत समय है।

9 of 13
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock
अगस्त 2026 

15 अगस्त, ओणम और जन्माष्टमी का पर्व अगस्त के महीने में मनाया जाता है। ओणम के लिए केरल ,जन्माष्टमी के लिए मथुरा वृंदावन और 15 अगस्त पर दिल्ली व बाघा बाॅर्डर पर जा सकते हैं। केरल में ओणम के मौके पर खास फूलों की सजावट, वल्लमकली (नौका दौड़) और ओणम-साद्या भोजन का लुत्फ उठाया जा सकता है। वहीं जन्माष्टमी में मथुरा वृंदावन में रास लीलाओं, भजन का दिव्य अनुभव मिलता है। दिल्ली का राजपथ, इंडिया गेट 15 अगस्त में देशभक्ति के रंग में रंग जाता है।

10 of 13
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
 सितंबर 2026

सितंबर में गणेश चतुर्थी होती है, जिसके लिए मुंबई या पुणे यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान यहां ऊर्जा, संगीत और रंगों से भरा गणेशोत्सव मनाया जाता है जो कि भारत का सबसे जीवंत त्योहार है। मौसम साफ सुथरा होने के कारण इस महीने लद्दाख की सैर पर भी जा सकते हैं। रोड ट्रिप या ट्रेकिंग के लिए यह महीना और जगह दोनों उपयुक्त हैं। 

11 of 13
देश के भव्य दुर्गा पंडाल - फोटो : instagram
अक्टूबर 2026

इस महीने में दुर्गापूजा और दशहरा मेला होता है। ऐसे में कोलकाता की दुर्गा पूजा देखने जा सकते हैं। यहां कलाकारिता और सांस्कृतिक भव्यता का सर्वोच्च रूप देखने को मिलता है। दशहरा के लिए राजस्थान की यात्रा कर सकते हैं। कोटा में दशहरा राजस्थानी लोक संस्कृति, मेलों, झांकियों और राजपूताना शान से भरपूर है। इसके अलावा करवा चौथ के लिए किसी रोमांटिक हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।

12 of 13
दिवाली का त्योहार - फोटो : Freepik
नवंबर 2026

नवंबर में दिवाली, पुष्कर मेले का महोत्सव और छठ पूजा मनाई जाती है। दिवाली की भव्यता पूरे देश में देखने को मिलती है, पर पास से दीपोत्सव को देखने के लिए अयोध्या, बनारस या जयपुर  जा सकते हैं। राजस्थान के पुष्कर में ऊंट मेला या पुष्कर मेले का आयोजन होता है। यहां लोकनृत्य, सजावट और रेगिस्तानी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इसके अलावा छठ पूजा का आनंद उठाने के लिए बनारस, गोरखपुर या बिहार यात्रा पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
नए साल की पार्टी कहां हो रही है - फोटो : instagram.com
दिसंबर 2026

साल का आखिरी महीना सफर के लिए सबसे लोकप्रिय माह है। इस समय नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल आयोजित होता है, जो कि पूर्वोत्तर की संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव है। गोवा में क्रिसमस पार्टी के लिए जा सकते हैं, जहां समुद्र, चर्च और रोशनी के बीच साल का सबसे खूबसूरत समापन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें