फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: 1 जनवरी को बिना पैसे खर्च किए दोस्तों संग इन जगहों पर करें मस्ती

Mon, 30 Dec 2024 02:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां देशभर की ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नए साल पर आप फ्री में घूम सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिना पैसे खर्च किए कैसे मनाएं नए साल का जश्न - फोटो : Adobe stock
Places to Visit With Friends without spending money: नए साल को लेकर लोग उत्साहित होते हैं। वह नए साल को यादगार तरीके से मनाने के लिए दोस्तों या परिवार के साथ कुछ खास करना पसंद करते हैं। नए साल का स्वागत जश्न की तरह किया जाता है। 31 दिसंबर या 1 जनवरी को लोग पार्टी करते हैं या सफर पर जाते हैं। हालांकि न्यू ईयर पार्टी या ट्रिप पर जाने के लिए जेब पर बोझ भी पड़ता है। 

हालांकि अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो भी नए साल का जश्न उतने ही मजेदार तरीके से मना सकते हैं। अगर आप बिना पैसे खर्च किए दिन बिताना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन विकल्प हैं जहां आप फ्री में मस्ती कर सकते हैं। यहां देशभर की ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नए साल पर आप फ्री में घूम सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर जाएं  - फोटो : istock
मंदिर जाएं 

भारत में अधिकतर लोग नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक रूप से करते हैं। आप नए साल के मौके पर परिवार या दोस्तों के साथ सुबह-सुबह मंदिर जा सकते हैं। आपके शहर के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जाएं। इसके अलावा गुरुद्वारे में माथा टेंकने जा सकते हैं। यहां आपका पैसा भी व्यय नहीं होता और मन को शांति भी मिलती है। 

दिल्ली में हैं तो अक्षरधाम या बंगला साहिब गुरुद्वारे जा सकते हैं। बैंगलोर में रहने वाले इस्कॉन मंदिर जाएं। मुंबई, नासिक या पुणे में रहने वाले सिद्धिविनायक, त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर जा सकते हैं। कानपुर निवासी जेके टेंपल, परमट में स्थित आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। लखनऊ निवासी मां चंद्रिका देवी मंदिर, हनुमंत धाम, हनुमान सेतु मंदिर जा सकते हैं। प्रयागराज में लेटे हनुमान जी के दर्शन करने या संगम स्नान के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्थानीय पार्क और गार्डन - फोटो : istock
स्थानीय पार्क और गार्डन

अपने शहर के किसी बड़े पार्क या गार्डन में जाएं। सुबह-सुबह की ठंडक और ताजा हवा के बीच टहलना और पिकनिक मनाना शानदार रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ पार्क में पिकनिक मना सकते हैं। पार्क में नए साल का जश्न मजेदार तरीके से मना सकेंगे और इसमें कुछ ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो लोधी गार्डन या इंडिया गेट लॉन घूमने जा सकते हैं। मुंबई वाले मरीन ड्राइव और शिवाजी पार्क जा सकते हैं। बैंगलोर में कब्बन पार्क और लाल बाग में नए साल पर पिकनिक पर जा सकते हैं। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क और कानपुर में मोती झील व ग्रीन पार्क घूमने जा सकते हैं।

4 of 5
घाट या झील के किनारे समय बिताएं - फोटो : Freepik
घाट या झील के किनारे समय बिताएं

आपके शहर में किसी झील, नदी या समुद्र के किनारे जाकर प्रकृति का आनंद लें। दोस्तों के साथ गेम्स खेलें या फोटोग्राफी करें। लखनऊ कानपुर के रहने वाले हैं तो 1090 और गंगा बैराज पर नए साल के मौके पर जा सकते हैं, जहां आप घाट के किनारे घूम सकते हैं। बोटिंग कर सकते हैं।  वाराणसी के गंगा घाटों पर घूमने जा सकते हैं। उदयपुर में फतेहसागर झील की सैर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैरिटेज घूमने जाएं - फोटो : iStock
हैरिटेज घूमें

अपने शहर के ऐतिहासिक स्थानों की सैर करें। पुराने किले, स्मारक और ऐतिहासिक इमारतें देखना मजेदार होगा। दिल्ली में कुतुब मीनार, लाल किला घूम सकते हैं। लखनऊ में इमामबाड़ा और रेजिडेंसी की सैर कर सकते हैं। जयपुर में आमेर का किला और हवा महल घूमने जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें