लोगों ने नए साल को खास तरीके से मनाने और साल 2022 के स्वागत को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। नए साल के मौके पर क्या करना है, कैसे करना है, ये सब आपको प्लान करना पड़ता है। लोग भी एक दूसरे से इसी तरह के सवाल करते हैं कि नए साल का क्या प्लान है?, न्यू ईयर घर पर मना रहे हों या बाहर जाने की प्लान है?, न्यू ईयर पार्टी करनी हैं या न्यू ईयर ट्रिप पर जाना है? खास कर आपके पार्टनर के मन में नए साल को आपके साथ मनाने की उत्सुकता होती है। इसलिए ऐसे सवालों के जवाब देते समय अपने पार्टनर के साथ नया साल कैसे यादगार बना सकते हैं, इस बारे में सोच लें। अगर आप दोनों एक 31 दिसंबर की शाम और 1 जनवरी को एक दूसरे के साथ बिताने के लिए कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जान लें कि कपल के लिए देश में सबसे बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन क्या है? अगली स्लाइड्स में भारत की कुछ खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ मना सकते हैं नए साल का जश्न।