फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome New Year 2022: नए साल पर पार्टनर के साथ देश की इन चार जगहों पर करें यात्रा, यादगार बनेगी ट्रिप

Thu, 30 Dec 2021 04:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नया साल 2022 कपल ट्रिप - फोटो : istock
लोगों ने नए साल को खास तरीके से मनाने और साल 2022 के स्वागत को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। नए साल के मौके पर क्या करना है, कैसे करना है, ये सब आपको प्लान करना पड़ता है। लोग भी एक दूसरे से इसी तरह के सवाल करते हैं कि नए साल का क्या प्लान है?, न्यू ईयर घर पर मना रहे हों या बाहर जाने की प्लान है?, न्यू ईयर पार्टी करनी हैं या न्यू ईयर ट्रिप पर जाना है? खास कर आपके पार्टनर के मन में नए साल को आपके साथ मनाने की उत्सुकता होती है। इसलिए ऐसे सवालों के जवाब देते समय अपने पार्टनर के साथ नया साल कैसे यादगार बना सकते हैं, इस बारे में सोच लें। अगर आप दोनों एक 31 दिसंबर की शाम और 1 जनवरी को एक दूसरे के साथ बिताने के लिए कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जान लें कि कपल के लिए देश में सबसे बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन क्या है? अगली स्लाइड्स में भारत की कुछ खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ मना सकते हैं नए साल का जश्न।
विज्ञापन

2 of 5
नया साल 2022 कपल ट्रिप - फोटो : istock
पुडुचेरी

नए साल के स्वागत के लिए भारत का पुडुचेरी दिलचस्प पर्यटन स्थल है। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक हैं, तो वहीं मंदिर से लेकर चर्च तक घूमने के लिए कई जगहें हैं। समुद्र किनारे बीच पर अपने पार्टनर का हाथ थामे आप वक्त बिता सकते हैं। पुडुचेरी में विचित्र फ्रांसीसी हिस्से की यात्रा आपको एक खूबसूरत अनुभव देगी। कम बजट में कपल नए साल में पुडुचेरी की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नया साल 2022 कपल ट्रिप - फोटो : istock
उदयपुर, राजस्थान

राजस्थान पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां खूबसूरत महलों, शानदार नजारे, झील की शांति में आप पार्टनर के साथ नए साल को यादगार बना सकते हैं। राजस्थान के उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। घूमने के लिए उदयपुर बेस्ट जगह है। यहां राजसी अरावली पहाड़ियां पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उदयपुर में कपल एक रोमांटिक ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं। 

4 of 5
नया साल 2022 कपल ट्रिप - फोटो : अमर उजाला
मनाली, हिमाचल प्रदेश 

अगर सर्द वादियों और बर्फबारी के बीच आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप को इंजाॅय करना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल में शिमला, कसोल भी घूमने के लिए खूबसूरत जगह हैं, पर नए साल पर अगर कम समय के लिए ट्रिप हैं तो मनाली जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्केटिंग कर सकते हैं। मनाली में कम पैसों में आप एक रोमांटिक ट्रिप का आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नया साल 2022 कपल ट्रिप - फोटो : istock
केरल

नए साल के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ केरल की यात्रा भी कर सकते हैं। केरल का मुन्नार हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है। आप केरल में हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं। कोचीन कार्निवल में भाग ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें