फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में गलती से भी इन खूबसूरत जगहों पर न जाएं, -30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तापमान 

Fri, 01 Jan 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एकबार तापमान जरूर पता कर लें - फोटो : अमर उजाला

देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। सर्दियों में कई सारी जगहें तो एकदम जन्नत बन जाती हैं। यहां की प्राकृतिक छटाएं अलग ही रूप दिखाकर पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पर्वतों पर जब बर्फबारी होती है तो वे बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं और ऊंचाई पर तो ठंड ज्यादा ही पड़ती है इसलिए आप खूबसूरती के मोह में आकर ऊंची जगहों पर जाने की योजना बना रहे हैं तो एकबार वहां का तापमान जरूर पता कर लें क्योंकि हर किसी को बहुत कम तापमान सहन नहीं होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए वे कौनसी खूबसूरत जगह हैं ,जहां दांत किटकिटा देने वाली ठंड पड़ती है। 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
न्यूनतम तापमान लगभग -30 डिग्री तक चले जाता है - फोटो : Social media

स्पीति घाटी
हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी वैसे तो एक बहुत खूबसूरत जगह है लेकिन गलती से भी सर्दियों में यहां जाने की योजना न बनाएं क्योंकि नवंबर के बाद से ही यह जगह एक बर्फीले रेगिस्तान में बदल जाती है। यह जगह समुद्रतल से 3,800 मीटर की ऊंचाई पर है। कई अनुभवी पर्यटक सर्दियों में यहां ट्रेकिंग करने की योजना बनाते हैं लेकिन यह एक बहुत कठिन यात्रा होती है क्योंकि इन दिनों यहां का न्यूनतम तापमान लगभग -30 डिग्री तक चले जाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हेमकुंड साहिब
हेमकुंड साहिब इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यह एक ऐसा गुरुद्वारा है जो कि ऊंचाई पर बना हुआ है। यह गुरुद्वारा सात बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्थित है। सर्दी के मौसम में तो गुरुद्वारा पूरी बर्फ से ढक जाती है। अधिकतर लोग यहां गर्मी के दिनों में ही दर्शन को जाते हैं क्योंकि तब यहां का मौसम अनुकूल होता है। यहां सर्दियों में न्यूनतम तापमान लगभग -11 डिग्री के आसपास ही होता है। 

4 of 5
तापमान लगभग -28 डिग्री तक पहुंच जाता है - फोटो : social media

लद्दाख
हर किसी का सपना होता है कि वो जीवन में एकबार लद्धाख अवश्य जाए लेकिन इस सपने को सर्दियों में सार्थक करने से पहले दो बार सोचें क्योंकि लेह की प्राकृतिक खूबसूरती तो आपको हर मौसम में आमंत्रित करेगी लेकिन यहां का तापमान आपके शरीर के लिए थोड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। दिसंबर- जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है और इस जगह का तापमान लगभग -28 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सेला दर्रा
सेला दर्रा एक बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी है जो कि तवांग को अरुणाचल प्रदेश से जोड़ती है। इस पहाड़ी पर से ऐसे दृश्य दिखाई देते हैं जो कि पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यह जगह समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर है लेकिन सर्दियों के दिनों में यहां पर कंपकंपा देने वाली ठंड होती है क्योंकि यहां का तापमान आराम से -15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें