क्या आपको भी कैंपिग का शौक है। नदी के किनारे, पहाड़ों पर या जंगल में आप कहीं भी खुले आसमान के नीचे रात गुजारने का मौका नहीं छोड़ते, तो इस बार तैरते हुए टेंट में ठहरिए। जी हां, पानी के ऊपर तैरते हुए टेंट में पूरी रात बिताने का ख्याल अगर आपको रोमांचित कर रहा है तो महाराष्ट्र के कर्जत जिले में एक बार जरूर जाएं। शहर की भागदौड़ से दूर एकांत में समय बिताने के लिए किसी जगह की खोज में हैं तो इस जगह के बारे में जरूर जानें