प्राकृतिक सुंदरता, सफाई, झीलों और कई चीजों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश की विशेषताएं अनोखी हैं। नवरात्रि के शुभ दिन चल रहे हैं। ऐसा में माना जाता है कि नवरात्र के दौरान मां के मंदिर में दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां भक्तों के दुखों का निवारण करती हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने आते हैं और माता का आशीर्वाद लेकर खुशी-खुशी जाते हैं। इन मंदिरों की काफी मान्यताएं हैं।