Varanasi
- फोटो : Pixabay
वाराणसी
काशी विश्वनाथ की नगरी- वाराणसी। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति यहां आकर बनारसी हो जाता है तो यहां आने वाले कई विदेशी भी यहीं के होकर रह जाते हैं। गंगा घाटों से लेकर विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर समेत यहां कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे। वहीं शहर से 10 किमी दूरी पर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़ी पवित्र जगह सारनाथ भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।