National Tourism Day 2023 Wishes : जिंदगी की भागदौड़ के बीच कुछ वक्त अपने लिए बिताना हो और एक नई ऊर्जा के साथ पुन: इस भागदौड़ में शामिल होना हो तो सफर पर निकल जाएं। घूमना फिरना सिर्फ मनोरंजन का एक साधन नहीं, बल्कि ज्ञान के विस्तार के लिए, ऊर्जा के संचार के लिए और शारीरिक व मानसिक थकान को दूर करने में भी लाभकारी है। भारत में कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। वहीं वैश्विक स्तर पर पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। ऐसे में आप भी पर्यटन दिवस पर किसी यात्रा पर निकलकर इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो पर्यटन दिवस के खास शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें भी सफर के लिए राजी कर लें। यहां से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड करें और फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को भेजें।