फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: प्रधानमंत्री मोदी का फैशन नहीं है आम, कई वजहों से होती है स्टाइल की चर्चा

Tue, 17 Sep 2019 07:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम हैं नरेंद्र मोदी। युवाओं के लिए फैशन आइकन बन चुके पीएम मोदी का कुर्ता स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है।  जिस तरह से देश में पंडित नेहरू की सदरी को नेहरू बंडी का नाम दिया और बंद गले के कुर्ते को भी नेहरू गला के नाम से जाना जाता है वैसे ही आधी बाजू का कुर्ते का देश में फैशन लाने वाले पीएम हैं मोदी। 

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ANI
जब एक बार मोदी जी से उनके स्टाइलिश कुर्ते के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने बताया: 'आरएसएस और भाजपा में काम का मतलब सिर्फ लगातार यात्राएं ही नहीं, बल्कि अनिश्चित और दुश्कर कार्यक्रम भी हैं। और मैं तो अपने कपड़े हमेशा खुद ही धोता था, मैं सोचा कि पूरी बांह का कुर्ता धोना अधिक कठिन था और ज्यादा समय लेता था तो मैंने अपने कुर्ते को काटकर आधी बांह का कर देने का फैसला किया।' इस तरह मोदी कुर्ता की शुरुआत हुई! इसके अलावा ‘मोदी मास्क’, कप, टी-शर्ट, बैज और यहां तक कि चॉकलेट जैसी चीजें भी समय-समय पर देखी गईं, लेकिन इनमें से कुछ भी मोदी कुर्ता जितना लोकप्रिय नहीं हुआ। मोदी कुर्ता की सादगी ही उसे खास बना देती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रंग और अंदाज के लोग दीवाने हैं। आपको स्टाइल में बने रहने के लिए किसी किलर लुक या फिर लंबी चौड़ी कद-काठी की जरूरत नहीं होती। आप कितने स्टाइलिश हैं ये आपके व्यक्तित्व से ही झलकता है। मोदी जी हमेशा स्टाइल में बने रहते हैं। मोदी जहां जाते हैं वहीं के हो जाते हैं। उनकी सत्ता में लोगों ने मोदी के कई रूप देखे हैं।

4 of 5
- फोटो : PTI
पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब रास आता है। फिर चाहे उनका खादी कुर्ता हो या फिर रंग -बिरंगी पगड़ी। पीएम मोदी खादी का कुर्ता और उसके कॉम्बिनेशन में व्हाइट रंग का चूड़ीदार पजामा ही पहनना पसंद करते हैं। उसके साथ लैदर की काले रंग की जूतियां उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना देती हैं। हालांकि विदेश दौरे के दौरान उन्हें अक्सर कोट पैंट में भी देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खादी स्टाइल युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों में इस बात को जानने की जिज्ञासा रहती है कि वो अपने कपड़े कहां से सिलवाते हैं। हालांकि पीएम मोदी ने एक प्रोग्राम के दौरान ये बात खुद बताई थी कि वो अपने कपड़े अहमदाबाद के उसी टेलर से सिलवाते हैं जिससे वो बरसों पहले से सिलवाते आ रहे हैं। पीएम मोदी का स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनका कहना है कि वो मौसम और आराम को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का चुनाव करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें