Nainital Trip for 2 Days : सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में अधिकतर लोग बर्फबारी देखने या पहाड़ों की सैर करना पसंद करते हैं। इसलिए दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है और बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं। क्रिसमस और नया साल आने वाला है। घूमने का शौक रखने वाले क्रिसमस और नए साल को यादगार और मजेदार तरीके से मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन की सैर पर जाने की योजना बना रहे होंगे। ऐसे में उनके लिए कम छुट्टियों में और बजट में सैर के लिए नैनीताल हिल स्टेशन बेहतर विकल्प है।
नैनीताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां शिमला-मनाली की तुलना में कम भीड़ होती है। अगर दो दिन की छुट्टी है तो यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 300 किमी है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे, पहाड़ियां, झील, जंगल सबकुछ पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप नैनीताल यात्रा पर जाना चाहते हैं वो भी दो दिन के ट्रिप पर तो यहां आपको नैनीताल यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल और खर्च बताया जा रहा है।