फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी होने से पहले जरूर घूम लें ये रोमांचक जगहें, नहीं तो जिंदगीभर रहेगा मलाल

Fri, 15 Jan 2021 09:31 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
युवाओं का मन रोमांच के प्रति आकर्षित रहता है - फोटो : Social Media

घूमने की खासियत ही यह है कि किसी भी परिस्थिति, उम्र, मौसम, समय में घूमा जा सकता है लेकिन यदि आपका विवाह होने वाला है तब तो बहुत जरूरी है कि आप कुछ जगहों का भ्रमण कर आएं क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियां, दायरे सब बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि आप उन जगहों पर उस तरीके से घूम पाएं जिस तरीके से उन्हें विवाह से पहले घूमा जा सकता था। युवाओं का मन रोमांच के प्रति आकर्षित रहता है। ऐसे में विवाह के बाद उन्हें इस बात का मलाल न रहे कि वे अपने जीवन में वो सब नहीं कर पाएं जो उन्हें करना था इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले एकबार इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
आप यहां स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं - फोटो : Social media

अंडमान एंड निकोबार
अगर आप दोस्तों के साथ रोमांच से भरी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अंडमान एंड निकोबार आइलैंड घूम आइए। यहां आप अपने सभी डरों को अलविदा कह सकते हैं। आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का जेल नेशनल मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर का राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, चिड़िया टापू, राधानगर बीच, सेल्यूलर और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क काफी पॉपुलर है। 

विज्ञापन

3 of 5
मेघालय में वो सब है जिसकी एक युवा को तलाश होती है - फोटो : social media

मेघालय
अभी आप पर जिम्मेदारियों का भार नहीं है। आप आराम से दोस्तों के साथ हरियाली के बीच झरनों का खूबसूरती को देखते हुए पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं। यदि ट्रेकिंग को लेकर आप उत्साही रहते हैं तो मेघालय आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आप एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, शिलॉंग व्यू प्वाइंट, गारो हिल्स, खासी हिल्स आदि हैं। मेघालय में वो सब है जिसकी एक युवा को तलाश होती है। खूबसूरती और सुकून का ऐसा अद्भुत संगम और कहीं नहीं है। 

4 of 5
युवाओं के लिए लद्दाख जन्नत है - फोटो : File Photo

लद्दाख
घूमने के शौकीन युवाओं के लिए लद्दाख जन्नत है। इसलिए बेहतर है कि आप शादी के पहले ही या तो सोलो ट्रिप या दोस्तों के साथ लद्दाख हो आएं क्योंकि एक बार शादी हो गई फिर लद्दाख जैसी जगह जाने में आपको 10 बार सोचना पड़ेगा। लद्दाख में आप आराम से बाइक किराये पर लेकर खार्दुंग ला पास, पैंगोंग झील,जनंकार घाटी, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीटूक गोंपा आदि जगहें घूम सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी से पहले ही आनंद उठाएं - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश
ऋषिकेश तो आराम से आप शादी के बाद भी घूम सकते हैं लेकिन जरूरी है कि आप एक बार विवाह के पूर्व भी जाएं क्योंकि शादी से पहले आप बिना किसी रोकटोक के हर तरह के रोमांच का आनंद उठा पाएंगे। बंजी जंपिंग, जीप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग सब आप बिना किसी की अनुमति के कर पाएंगे। हो सकता है कि शादी के बाद आपको फिक्र और सुरक्षा का हवाला देकर ये सब करने से रोक दिया जाए इसलिए शादी से पहले ही आनंद उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें