लोकतक नदी, मणिपुर
इम्फाल से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थि लोकतक झील इम्फाल की घाटी में स्थित है और मणिपुर राज्य में चलने वाली सभी नदियों और नालों के लिए घर है। इस जगह पर घूमने के लिए आपको सिर्फ दो से तीन घंटों का समय चाहिए। यहां पर घूमने के लिए कम से कम पांच हजार रुपये की जरूरत होगी। बता दें कि देश की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील, लोकतक झील और उस पर सेंड्रा द्वीप, राज्य के सबसे खूबसूरत आकर्षणों में से एक है। इस झील काे ‘लाइफलाइन ऑफ मणिपुर’ भी कहते हैं। लोकटक झील, भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है।