Top 10 Oldest Temples: हिंदू धर्म में ईश्वर के कई स्वरूपों की पूजा होती है, जिसके लिए धार्मिक स्थल होते हैं। भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनका इतिहास बहुत पुराना है। कुछ धार्मिक स्थलों या मंदिरों को तो पौराणिक कथाओं से जोड़कर देखा जाता है। भारत के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई भव्य, ऐतिहासिक और विशाल मंदिर है, जो न केवल अपनी प्राचीनता, बल्कि अनूठी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध हैं। अगर आप धर्म के साथ ही इतिहास प्रेमी हैं और प्राचीन शैली से निर्मित अद्भुत वास्तुकला का अनुभव लेना चाहते हैं तो भारत के 10 सबसे पुराने मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसमें वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग से लेकर चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी मंदिर का नाम शामिल है। आइए जानते हैं देश के 10 प्राचीन मंदिरों के इतिहास और पौराणिक महत्व के बारे में।