फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temples for couples: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी को साथ करना चाहिए इन मंदिरों में दर्शन

Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो कपल्स के बीच लोकप्रिय इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और अपने रिश्ते को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मंदिरों के बारे में, जो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देने के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मंदिर - फोटो : instagram
Temples for Couples:  हिंदू मंदिरों का विशेष धार्मिक महत्व है, जहां लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ दर्शन व पूजन के लिए जाते हैं। हालांकि हर मंदिर की अपनी अलग महिमा और खासियत है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए देश के कुछ मंदिर बहुत प्रसिद्ध माने जाते हैं। ये मंदिर न केवल वैवाहिक समस्याओं को दूर करने में मददगार माने जाते हैं, बल्कि प्रेम, आपसी समझ और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए भी शुभ माने जाते हैं।

देश के ऐसे कुछ मंदिरों में लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए। श्रद्धालु यहां आकर अपने रिश्ते को और अधिक प्रगाढ़ बना सकते हैं। अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो कपल्स के बीच लोकप्रिय इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और अपने रिश्ते को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मंदिरों के बारे में, जो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देने के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
तिरुमनांचेरी मंदिर

तमिलनाडु का तिरुमनांचेरी मंदिर विवाह आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित तिरुमनांचेरी मंदिर को विवाह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाला मंदिर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शादी में देरी या वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहा हो, अगर वह सच्चे मन से इस मंदिर में पूजा करे तो उसे शीघ्र ही विवाह और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
बरसाना - फोटो : Instagram
बरसाना राधा रानी मंदिर

मान्यता है कि उत्तर प्रदेश में बरसाना में राधा रानी का जन्म हुआ था। यहाँ राधा रानी का मंदिर है जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस मंदिर में लट्ठमार होली मनाई जाती है, जिसमें राधा-कृष्ण की होली और अठखेलियों को कपल भी दोहराते हैं। राधा-कृष्ण के अमर प्रेम को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेमी जोड़े इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, ताकि उनका रिश्ता भी मजबूत हो सके। यह मंदिर प्रेम, त्याग और आपसी समझ को बढ़ावा देता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

4 of 6
मीनाक्षी मंदिर - फोटो : Instagram
मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव और शक्ति का संगम स्थान माना जाता है। मंदिर भगवान शिव और देवी मीनाक्षी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। मीनाक्षी मंदिर एक आदर्श दांपत्य जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करता है और यहां आने वाले जोड़ों को सुखी और सफल विवाह का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मंदिर रिश्तों में विश्वास, प्रेम और आपसी सम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

5 of 6
कामाख्या मंदिर - फोटो : instagram/soumickmondal
कामाख्या मंदिर

असम में स्थित कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता का यौनी भाग गिरा था, ऐसे में यह मंदिर स्त्री शक्ति और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से दंपति को संतान सुख प्राप्त होता है और उनके रिश्ते में भावनात्मक गहराई आती है। यह मंदिर वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेजुरी खंडोबा मंदिर, महाराष्ट्र - फोटो : instagram
जेजुरी खंडोबा मंदिर

महाराष्ट्र में स्थित जेजुरी खंडोबा मंदिर को पारिवारिक सुख और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। यहां लोग सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं। इस मंदिर में नवविवाहित जोड़े और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति विशेष रूप से दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में जो पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए प्रवेश करते हैं और साथ में दर्शन करते हैं, उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें