फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतझड़ में और खूबसूरत हो जाती हैं ये चार जगह, इस साल पार्टनर के साथ जाना न भूलें

Thu, 25 Jul 2019 01:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद आना वाले शरद ऋतु के पतझड़ वाले मौसम के बारे में हर इंसान के अलग विचार होंगे। किसी को ये मौसम नीरस और बोरिंग लग सकता है लेकिन कुछ लोगों के लिए यादों में खो जाना वाला मौसम है। हालांकि भले इस मौसम में पत्तियां पेड़ की शाखाओं से टूटकर गिरने लगती हैं लेकिन क्या कभी अापने ये नजारा देखा है? अगर नहीं देखा तो इस साल पतझड़ के मौसम में बेइंतेहां खूबसूरत हो जाने वाली जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर 
आपकी बकेट लिस्ट में सबसे पहला नाम कश्मीर का होना चाहिए। चिनार के सुनहरे पत्ते से भरी हुई सड़कें और शांति आपको अद्भुत अनुभव देंगे। यहां प्रकृति के अविश्वसनीय नजारे आपको जल्दी जाने नहीं देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 
अगर कश्मीर नहीं जा पाए तो शांति भरे कुछ दिन अगर पतझड़ के मौसम में हिमालयन नेशनल पार्क में गुजर लिए तो मानो जिंदगी पूरी हुई। यहां आप सुनहरे रंग में डूबे पार्क और आस पास की खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं। साथ ही ट्रैकिंग का मजा भी उठा सकते हैं क्योंकि इस मौसम में रस्ते बिलकुल चिकने नहीं होते। रात में हल्के ठंडे मौसम में बॉनफायर गजब होता है। 

4 of 5
पांडिचेरी 
भारत का कहे जाने वाले फ्रांस पांडिचेरी में एक बार घूम लिया तो हमेशा के लिए इस शहर से प्यार हो जाएगा। यहां जाएं तो auroville जाना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिनसर 
उत्तराखंड में कई जगह घूमे होंगे लेकिन बिनसर की खूबसूरती का मुकाबला कम ही जगह कर पाएंगी। हिमालय पर्वत के अद्भुत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इस मौसम में यहां जरूर इसलिए जाना चाहिए क्योंकि इस समय कम भीड़ होती है और आप बिलकुल घर जैसा महसूस करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें