Film Festival
- फोटो : Facebook
ट्रांसफ्रेम, इंद्रवती नाट्य समिति और अन्य संस्थाओं की ओर से होने वाले इस विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की फिल्मोग्राफी नजर आएगी। यहां भारत के अलावा ईरान, जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों की फिल्में देखने को मिलेगी। मुंबई में कार्यरत सिनेमैटोग्राफर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राजकीय, तीनों श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा।