दुर्गा पूजा पंडाल
- फोटो : पीटीआई
गुड़गांव दुर्गा पूजा समिति
गुड़गांव के सेक्टर-47 और 56 में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है। यहां आईटी और कॉर्पोरेट लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। शाम को ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो दिन में दर्शन करना बेहतर रहेगा। यहां कई पंडालों में बंगाली भोजन और मिठाइयों के स्टॉल भी लगते हैं, जो यात्रा अनुभव को और खास बना देते हैं।
दुर्गा पूजा 2025 देखने कब जाएं?
शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो jरही है और दुर्गाष्टमी 29 सितंबर को मनाई जाएगी। दुर्गा पूजा पंडालों में सबसे ज्यादा भीड़ षष्ठी से नवमी तक रहती है यानी 27 से 30 सितंबर 2025 के बीच पंडालों की रौनक देखने लायक होगी। इस दौरान सुबह-शाम किसी भी समय दर्शन किए जा सकते हैं, लेकिन रात को रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होना सबसे खास अनुभव होता है।