फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं तो ध्यान में रखें ये बातें

Sun, 05 May 2019 07:29 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
airport
हवाई जहाज में पहली बार यात्रा करने को लेकर बहुत सारे लोग नर्वस हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता की इसके लिए वह क्या तैयारी करें कि उन्हें सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिससे पहली बार यात्रा करने वाला वाकिफ नहीं होता है, लेकिन इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आज हम आपको पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ ऐसी जानताकियां दे रहे हैं जिन्हें अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी सारी नर्वसनेस तो दूर होगी ही। साथ ही आपका यह सफर यादगार बन जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
बस या ट्रेन के सफर की तरह आप एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट के समय से 20-25 मिनट पहले न पहुंचें बल्कि आपको एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। एयरपोर्ट पर चेकिंग और इमिग्रेशन के दौरान काफी समय लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
हवाई अड्डा
अपने पास फ्लाइट की टिकट का प्रिंटआउट जरूर रखें क्योंकि एयरपोर्ट में एसएमएस को वैध नहीं माना जाता। 

4 of 7
mumbai airport - फोटो : CFI
अपने पास अपना कोई आईडी प्रूफ जरूर रखें। ये आपका आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईकार्ड में से कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
कोलकाता हवाई अड्डा (फाइल)
जिस तरह बस या ट्रेन के सफर के दौरान टिकट लेकर हम अपनी सीट पकड़ लेते हैं। हवाई यात्रा में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। आपको यहां टिकट से नहीं बोर्डिंग पास से एंट्री मिलेगी। जिस भी एयरलाइन की आपने टिकट बुक कराई है उसका काउंटर एयरपोर्ट पर होता है वहां टिकट दिखाकर आप बोर्डिंग पास ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Dabolim Airport Goa - फोटो : Social media
सबसे पहले आपको चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास और आईकार्ड दिखाना होगा। चेकिंग प्रोसेस के बाद बैग्स का वेट चेक कर टैग लगाकर फ्लाइट के कार्गो सेक्शन में भेजेंगे, जो लैंडिंग के बाद आपको हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lighter
अपने साथ वर्जित सामान जैसे नुकीली चीजें, हथियार, लाइटर, ब्लेड, कैंची, जहरीली, रेडियोएक्टिव और विस्फोटक सामग्री न रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें