फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान जा रहे हैं तो जरूर खाकर आइएगा ये डिशेज, नहीं तो हमेशा का रह जाएगा मलाल

Sun, 03 Jan 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान के फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं - फोटो : Instagram

हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की रणथंभौर की तस्वीरें देख- देखकर आप भी राजस्थान जाने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखिए कि इस बार आपका लक्ष्य राजस्थान के इतिहास, वहां की विरासत को जानना भर नहीं होना चाहिए। सर्दियों को मौसम सेहत का मौसम होता है, ऐसे में आप इस समय आराम से राजस्थान के फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। राजस्थान की हर प्रसिद्ध चीज का जायका लेकर जरूर देखें। राजस्थान के खाने का स्वाद लंबे समय तक आपकी जुबां पर रहेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए राजस्थान जाने पर किन चीजों को आपको जरूर खाना है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
राबड़ी - फोटो : Social media

राबड़ी
राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो राबड़ी जरूर खाएं। राबड़ी को राजस्थान में राब भी कहा जाता है। बाजरे या मक्के को छाछ में उबालकर इसे बनाया जाता है। यह राजस्थान की हेल्दी और टेस्टी डिशेज़ में से एक है। सर्दियों में इसे खाने से सर्दी-जुकाम नहीं होता है। इसमें घी, अदरक और कुछ लोग गुड़ भी डालते हैं। इसके सेवन से शरीर को आयरन मिलता है और इसे खाने से एकबार में भूख भी मिट जाती है। यह एकदम सुपाच्य होती है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
बाजरे की रोटी और छाछ के साथ परोसा जाता है - फोटो : social media

केर सांगरी
केर सांगरी सिर्फ राजस्थान में ही पाई जाती है, इसलिए इसे जरूर खाकर आएं। इसे सब्जी के रूप में खाया जाता है जिसका स्वाद खट्ठा-मीठा होता है। केर बैर जैसे होते हैं, सांगरी लंबी बीन की तरह होती है। यह जैसलमेर और बाड़मेर में पाई जाती है। तेल और तेज मसालों के साथ बनाई जाने वाली इस सब्जी को बाजरे की रोटी और छाछ के साथ परोसा जाता है।

4 of 5
राजस्थान के बेसन गट्टे बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

बेसन गट्टा
यदि आप राजस्थान के किसी रेस्त्रां में रात के डिनर ऑर्डर कर रहे हैं तो इस बार पनीर की जगह बेसन गट्टा ऑर्डर करें। राजस्थान के बेसन गट्टे बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं। बेसन के गोल- गोले गट्टे और दही युक्त मसालेदार ग्रेवी का कॉम्बिनेशन वाकई में अद्भुत है। इसे रोटी और चावल किसी के साथ सर्व किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मावा कचौड़ी - फोटो : social media
मावा कचौड़ी
राजस्थान में लोग मावा कचौड़ी खाना बहुत पसंद करते हैं। देश- दुनिया में जहां लोग तीखी चटनी के साथ आलू और प्याज की कचौड़ी खाते हैं वहीं यहां पर्यटक मावे की मीठी कचौड़ी खाने को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। खास उत्सव या त्यौहारों पर यह कचौड़ी घरों में भी बनाई जाती है और यूं आम दिनों में तो स्वल्पाहार की अधिकांश दुकानों पर यह उपलब्ध होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें