फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में स्वर्ग बन जाता भारत का ये हिल स्टेशन, नए साल की छुट्टियों में लगती है पर्यटकों की भीड़

Wed, 20 Nov 2019 01:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेक्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
traveltravel - फोटो : travel
प्रकृति की वादियों में स्थित दक्षिण भारत का प्रमुख राज्य केरल पर्यटन के लिहाज से घूमने के लिए सबसे सुंदर जगह है। बारिश की रिमझिम फुहारों के बाद केरल की खूबसूरती और बढ़ गई है। यदि आप नए साल और क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो केरल आपके लिए सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हो सकती है। आइए जानते हैं कब कैसे और केरल की किन जगहों पर आप कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग।

 
विज्ञापन

2 of 7
munnar - फोटो : Pixabay
मुन्नार
केरल में मुन्नार एक बेहद सुंदर जगह है। यही दुनिया भर के पयर्टकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इसे एक शानदार हनीमून डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। यदि आप नवंबर या फिर क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए मुन्नार एक बेहतरी जगह हो सकती है। यदि आप चाय के शौकीन हैं तो आपके लिए सबसे एकदम राइट चॉइस है।

 
विज्ञापन

3 of 7
travel - फोटो : travel
क्या घूम सकते हैं मुन्नार में
मुन्नार की सुंदरतम वादियों में घूमने लायक सुंदर जगह हैं। यहां आप टाटा टी म्यूजियम देख सकते हैं। इस म्यूजियम की खास बात है यहां की भव्यता और विशेष रूप से चाय की पत्तियों की प्रोसेसिंग। पत्तियों के रूप से रुपांतरित होकर यह चाय हर भारतीय और विदेशियों के किचन तक पहुंचती है।

 

4 of 7
travel - फोटो : Pixabay
मुन्नार एक शानदार हिल स्टेशन है। इसे तरह एक से दक्षिण भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां घूमने के लिए हरी-भरी वादियों के अतिरिक्त सुंदर उद्यान भी हैं। मुन्नार की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने इसे अपना ग्रीष्मकालीन वैकेशन रिजॉर्ट बनाया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
munnar - फोटो : social media
मुन्नार में आपको तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली एक ही जगह पर मिलेंगी। नदियों की यह त्रिवेणी बेहद सुंदर दिखाई देती है। केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार की पहचान एक शानदार हिल स्टेशन के रूप में है।

 
विज्ञापन

6 of 7
travel - फोटो : Pixabay
मुन्नार में आप चाय के बागानों के साथ ही बंगले, सुंदर घर, छोटी नदियों की खूबसूरती, झरनें और ठंडे मौसम का खुशनुमा अहसास होगा। यदि आप ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग करना चाहते हैं तो फिर यह जगह आपकी पसंदीदाा हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
travel - फोटो : travel
जो प्रकृति के बीच रचना-बसना चाहते हैं उन्हें थोड़ा लंबा समय निकालकर मुन्नार आना चाहिए। सुंदर नजारे, प्रकृति का सानिध्य, झरने, पहाड़, मौसम, पक्षियों का कलरव, शाम, सुबह और गुनगुनी धूप से सजी दोपहर यहां की सुंदर और सुखद स्मृतियों के रूप में होती हैं। यहां आप वोटिंग, गोल्फ, का मजा भी ले सकते हैं। इको पॉइंट, देवीकुलम का सुंदर प्राकृतिक नजारा, मुट्टूपेटी जैसी जगहें आपको खूब पसंद आएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें