mathura
इस योजना में 5 तीर्थ यात्रा शामिल हैं। पहली दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, दूसरी दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, तीसरी दिल्ली-अजमेर-पुष्कर, चौथी दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब और पांचवी दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू की यात्रा शामिल है। इसके अलावा दिल्ली सरकार तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और शिरडी के लिए भी सुझाव जुटा रही है।