फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर मां को इन जगहों की सैर जरूर कराएं, यह दिन हमेशा रखेंगी याद

Sat, 10 May 2025 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day 2025 Celebration Ideas: आपके शहर में ऐसी पांच जगहें जरूर होंगी जो लगभग हर मां को पसंद आती हैं। मदर्स डे के मौके पर मां को एक दिन की छुट्टी में इन जगहों पर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे पर मां को कहां घुमाने ले जाएं - फोटो : Adobe
Mothers Day 2025 Celebration Ideas: इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। चूंकि मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाते हैं, ऐसे में इस दिन साप्ताहिक अवकाश भी मिल जाता है। मां के साथ वक्त बिताने के लिए आपके पास छुट्टी भी होती है। ऐसे में इस छुट्टी का फायदा उठाकर आप मां के दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। मदर्स डे पर वीकेंड ट्रिप पर जाना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसी बहाने मां को भी सुकून से छुट्टी बिताने और परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाएगा। हालांकि अगर ट्रिप पर जाने के लिए न तो अधिक छुट्टी और न ही बजट है तो भी आप ट्रिप जैसा आनंद मां को महसूस करा सकते हैं।

मदर्स डे पर एक दिन की मिनी ट्रिप प्लान करें। यह ट्रिप आप अपने ही शहर में कर सकते हैं। आपके शहर में ऐसी पांच जगहें जरूर होंगी जो लगभग हर मां को पसंद आती हैं। मदर्स डे के मौके पर मां को एक दिन की छुट्टी में इन जगहों पर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मां को मंदिर लेकर जाएं - फोटो : Adobe
मंदिर जाएं 

दिन की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से कर सकते हैं। घर के पास में कोई मंदिर हो तो मां के साथ सुबह मंदिर जाएं, जहां उनके साथ मिलकर पूजा करें। मंदिर आकर मां को सुकून भी मिलेगा और दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से शुरू करने पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप सुबह मंदिर नहीं जा सकते तो शाम की आरती में शामिल हो। इस समय मंदिर में कुछ वक्त बैठकर भजन या शांति को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
मां के साथ खरीदारी पर जाएं - फोटो : Adobe
मां के साथ शाॅपिंग 

अधिकतर महिलाओं को खरीदारी के लिए बाजार जाना पसंद होता है, खासकर अपने बच्चों के साथ। इस बार आप अपनी मां को किसी माॅल या पास की लोकल मार्केट ले जा सकते हैं। यहां दोनों मिलकर खरीदारी करें। जरूरी नहीं कि खरीदारी ही करें, विंडो शाॅपिंग भी मां को उत्साहित कर देगी। 

4 of 6
स्पा या पार्लर लेकर जाएं - फोटो : Adobe stock
 
स्पा या पार्लर

मां को स्किन केयर या रिलैक्स महसूस कराने के लिए स्पा या पार्लर ले जा सकते हैं। यहां मां के लिए पैकेज बुक करें। मेनिक्योर, पैडिक्योर, मसाज, फेशियल आदि उन्हें कुछ देर के लिए रिलैक्स होने का मौका देगा। साथ ही मां जो घर परिवार की जिम्मेदारी में अक्सर अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं, वह यहां पहुंचकर खुश हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
पिकनिक पर जाएं - फोटो : freepik
पिकनिक पर जाएं 

आप अपनी मां, उनकी मां यानी नानी या दादी को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। मां की सहेलियों को भी पिकनिक के लिए इनवाइट कर सकते हैं। एक छोटी सी पिकनिक मां को बहुत खुश कर सकती है। गर्मी का मौसम है तो दिन में अगर पिकनिक  प्लान नहीं कर सकते हैं तो शाम के वक्त शहर में स्थित किसी हेरिटेज स्थल, वाॅटर पार्क या पिकनिक स्पॉट पर मजेदार वक्त बिताने जा सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां को डिनर पर बाहर ले जाएं - फोटो : Adobe
मूवी देखें या डिनर डेट पर जाएं 

मां को मूवी दिखाने भी ले जा सकते हैं। पूरे परिवार के साथ जाएंगे तो मां को अधिक अच्छा लगेगा। अगर मांं को फिल्मे देखने या थियेटर जाने में ज्यादा रुचि न हो तो डिनर डेट पर जा सकते हैं। रात का खाना किसी रेस्तरां पर खाएं जहां उनकी पसंद का खाना परोसा जाता हो। यहां उनके साथ एक शानदार शाम बिताएं जो उन्हें हमेशा याद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें