शहर में रहना कई बार हमारे लिए चुनौती भरा हो सकता है। काम की व्यस्तता के बीच तनाव होना आम बात है। ऐसे में मन करता है कि कभी शहर की भागादौड़ी से दूर किसी शांत जगह पर जाएं और सुकून भरे पल बिताएं। जरुरत है कि एक छोटा सा ब्रेक लेकर, खुली हवा में सांस ली जाए। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत के बेहतरीन गांवों के बारे में, जहां आपको सुकून, शांति और ताजी हवा सब मिलेगा। प्रकृति की खूबसूरती बीच यहां आकर आप सारा तनाव भूल जाएंगे।