Ladakh Pangong Lake : भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लद्दाख है। प्रकृति की गोद में बसे लद्दाख की खूबसूरती पर नजरें टिक जाती हैं। सिंधु नदी के किनारे बसे लद्दाख में बर्फ और पहाड़ियों के अलावा सुंदर झीलें हैं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। दुनिया की सबसे सुंदर झीलों में से एक है लद्दाख इलाके की पैंगोंग लेक। तकरीबन साढ़े चौदह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील अपने नीले रंग के कारण पूरी दुनिया में सबसे अनोखी मानी जाती है। लेकिन आज हम आपको इस नीले रंग की लेक के कुछ ऐसे खूबसूरत नजारे दिखा रहे हैं जो बड़ी मुश्किल से कैमरे में कैद होते हैं। यह नजारे होते हैं सुबह तकरीबन चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच में जब सूरज उगने को होता है। अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी ने पैंगोंग झील पर माइनस तापमान और हड्डियों का गला देने वाली ठंड के बीच यह तस्वीरें कैद की।