फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Places To Visit In Maharashtra: कम बजट में मानसून ट्रिप! महाराष्ट्र की ये जगहें जुलाई में लगती हैं स्वर्ग

Thu, 25 Jun 2026 03:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon Trip: जुलाई में महाराष्ट्र घूमने के लिए लोनावला, महाबलेश्वर, माथेरान, इगतपुरी और अंबोली सबसे लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन हैं। यहां 3,500 से 8,000 रुपये के बजट में हरियाली, झरने, बादल और शानदार प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्र की 5 जगहें - फोटो : Ai

July Me Ghumne Ki Jagah: जुलाई का महीना आते ही महाराष्ट्र की वादियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं। मानसून की पहली बारिश के बाद यहां के पहाड़, झरने, घाटियां और हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते। यही वजह है कि हर साल हजारों पर्यटक बारिश के मौसम में महाराष्ट्र घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी जुलाई में कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो महाराष्ट्र की कुछ जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। पहाड़ों से गिरते झरने, बादलों से ढकी घाटियां और ठंडी हवाएं यात्रा का अनुभव यादगार बना देती हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा बजट की जरूरत भी नहीं पड़ती।

3 से 8 हजार रुपये के बीच आप शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। यहां जानिए महाराष्ट्र की 5 ऐसी शानदार जगहों के बारे में बारे में, जहां जुलाई में घूमने का अनुभव बेहद खास होता है। साथ ही जानिए वहां पहुंचने का अनुमानित खर्च और मानसून में मिलने वाले खास आकर्षण।
 

विज्ञापन

2 of 6
मानसून में लोनावला ट्रिप - फोटो : Adobe

लोनावला

मानसून प्रेमियों की पहली पसंद लोनावला है। जुलाई में लोनावला पूरी तरह हरे-भरे पहाड़ों और झरनों से भर जाता है। यहां का भुशी डैम, टाइगर पॉइंट और राजमाची व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

यहां घूमने का अनुमानित खर्च 

  • मुंबई या पुणे से यात्रा का खर्च लगभग 500 से 1,500 रुपये हो सकता है।

  • होटल का किराया 1,500 से 3,500 रुपये प्रति रात खर्च आएगा।

  • कुल ट्रिप बजट का बजट लगभग 4,000 से 7,000 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

मानसून में यहां बादलों के बीच ड्राइविंग और ट्रैकिंग का अलग ही रोमांच होता है।

विज्ञापन

3 of 6
कैट पाइंट महाबलेश्वर - फोटो : instagram

महाबलेश्वर

बादलों के बीच बसी जन्नत को देखने के लिए महाबलेश्वर जा सकते हैं। महाबलेश्वर जुलाई में किसी फिल्मी लोकेशन जैसा दिखाई देता है। यहां की वेण्णा झील, आर्थर सीट पॉइंट और लिंगमाला वॉटरफॉल मानसून में और भी खूबसूरत हो जाते हैं।

महाबलेश्वर घूमने का खर्च 

  • यात्रा का खर्च लगभग 1,000 रुपये से 2,000 रुपये आएगा।
  • होटल का किराया लगभग 2,000 से 4,000 रुपये प्रति रात आ सकता है।
  • महाबलेश्वर ट्रिप का कुल बजट 5,000 रुपये से 8,000 रुपये आ सकता है।
  • बारिश के दौरान यहां का मौसम बेहद रोमांटिक और सुहावना रहता है।

4 of 6
माथेरान - फोटो : Ai

माथेरान

माथेरान ऐसी जगह है, जहां कोई कार नहीं चलती है। माथेरान भारत के उन चुनिंदा हिल स्टेशनों में शामिल है जहां वाहनों की एंट्री नहीं होती। मानसून में यहां की हरियाली और कोहरा पर्यटकों को आकर्षित करता है।

घूमने का खर्च

  • यहां का कुल बजट 3500 रुपये से 6000 रुपये आ सकता है।
  • जिसमें यात्रा खर्च लगभग 800 रुपये से 1,500 रुपये आ सकता है।
  • वहीं होटल का किराया 1500 से 3000 रुपये हो सकता है। 
  • अगर आप शांति और प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह बेहतरीन है।
विज्ञापन

5 of 6
इगतपुरी - फोटो : Instagram

इगतपुरी

इगतपुरी में झरनों और पहाड़ों का संगम है। नासिक के पास स्थित इगतपुरी जुलाई में ट्रैकर्स और नेचर लवर्स की पसंदीदा जगह बन जाती है। यहां के कई झरने और ट्रेकिंग रूट बारिश में जीवंत हो उठते हैं।

यहां का अनुमानित खर्च

  • इगतपुरी का यात्रा खर्च लगभग 700 से 1,500 रुपये हो सकता है।

  • यहां ठहरने के लिए होटल में कमरा 1,500 से 3,500 में मिल जाएगा।

  • सफर का कुल खर्च 4,000 रुपये से 6,500 रुपये हो सकता है।

  • यह जगह फोटोग्राफी और एडवेंचर प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबोली - फोटो : instagram

अंबोली

यहां कम भीड़ रहती हैं लेकिन खूबसूरती ज्यादा देखने को मिलती है। यदि आप भीड़भाड़ से दूर मानसून का आनंद लेना चाहते हैं, तो अंबोली आपके लिए शानदार विकल्प है। यहां के झरने और घने जंगल बारिश के मौसम में अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

अनुमानित खर्च

  • अंबोली का सफर तय करने में कुल 5000 से 8000 रुपये तक आ सकता है।
  • इसमें होटल का किराया 1500 से 3000 रुपये भी शामिल है।
  • अंबोली को महाराष्ट्र का "मिनी मानसून पैराडाइज" भी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें