Monsoon Trip Safety: मानसून अपने साथ हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे लेकर आता है। यही वजह है कि कई लोग इस मौसम में घूमने जाते हैं लेकिन बारिश का माहौल जितना सुहावना होता है, उतना चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। लगातार बारिश, भूस्खलन, अचानक बाढ़, फिसलन भरी सड़कें और तेज जलधाराएं कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर जोखिम बढ़ा सकती हैं।
घूमने का शौक रखने वालों को ये तो पता होगा कि इस मौसम में हरियाली वाली जगहों, जैसे लोनावला, पचमढ़ी जा सकते हैं लेकिन क्या आपको ये पता है कि इस मौसम में हर खूबसूरत जगह सुरक्षित नहीं होती। कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं, नदी और झरनों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है या प्रशासन सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक भी लगा सकता है।
ऐसे में अगर आप मानसून में घूमने जाना चाहते हैं तो गंतव्य का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान, सड़क की स्थिति, स्थानीय प्रशासन की सलाह और आपदा संबंधी अलर्ट की जानकारी लेना समझदारी है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां मानसून के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए या जाने से बचना चाहिए।