Monsoon Travel Tips: बरसात का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस मौसम में घूमने की योजना बन जाए तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। खासकर अगर घूमने के लिए प्रकृति के करीब किसी हरे-भरे स्थान का चयन किया गया हो। मानसून में चारों ओर हरियाली और ठंडी हवा का मौसम सफर के लिए बेहद रोमांटिक और ताजगी महसूस करा सकता है। खासकर जब आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो वीकेंड ट्रिप्स का मन जल्दी बन जाता है। लेकिन ये मत भूलिए कि बारिश सिर्फ सुहानी ही नहीं, कई बार परेशानी का कारण भी बन जाती है। खासतौर पर कुछ जगहें ऐसी हैं जहां मानसून में जाना खतरे से खाली नहीं होता। लैंडस्लाइड, कीचड़, ट्रैफिक और अनियोजित सुविधाएं आपकी ट्रिप का मजा बिगाड़ सकती हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं और इस मानसून मे ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये जान लीजिए कि राजधानी के आसपास किन जगहों पर बारिश के मौसम में जाना नहीं चाहिए।