भूस्खलन संभावित पहाड़ी क्षेत्र
- फोटो : Adobe
भूस्खलन संभावित पहाड़ी क्षेत्र
बारिश के समय पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की आशंका सबसे ज्यादा होती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और नॉर्थ-ईस्ट के कई क्षेत्रों में मानसून में खतरे की संभावना हो सकती है। इस मौसम में शिमला, किन्नौर, धारचूला, मुनस्यारी जैसी जगहों पर जाने से बचें। यहां सड़कों के धंसने, ट्रैफिक जाम और जान का खतरा मानसून में बना रहता है।