मानसून डेस्टिनेशन
- फोटो : istock
कौसानी, उत्तराखंड
उत्तराखंड में कौसानी नाम का एक छोटा सा गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी पसंद किया जाता है। मानसून में यहां बादल घरों के ऊपर तक जाते हैं। नजारा एकदम स्वर्ग के समान नजर आने लगता है। मानसून में कौसानी की यात्रा कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग कर सकते हैं, साथ ही गांधी आश्रम, रुद्रधारी फाल्स और गुफाएं, चाय के बागान, नाशपाती के फार्म और बैजनाथ मंदिर आदि घूम सकते हैं। कौसानी में मध्यम मात्रा में वर्षा होती है, जो सफर के लिए उपयुक्त मौसम रहता है।