Monsoon Road Trips: मानसून आते ही प्राकृतिक नजारे खिल उठते हैं। पहाड़ों की हरियाली, झरनों की रवानी और बादलों की कहानी जमीन पर उतर आती है। सड़कों पर सफर करते हुए आप इस खूबसूरती को निहार सकते हैं। ऐसे में मानसून में रोड ट्रिप का मजा बढ़ जाता है। अगर आपका भी दिल कर रहा है लॉन्ग ड्राइव पर जाने का तो सावन का महीना आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन सवाल है कि कहां जाएं? भारत में कई ऐसे सड़क मार्ग या रूट्स हैं जो मानसून में रोड ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट हैं। इस मानसून हम आपके लिए लाए हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत मानसून रोड ट्रिप रूट्स, जहां हर मोड़ पर सुकून और हर ड्राइव में रोमांच मिलेगा।
हालांकि बरसात के मौसम में रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो कुछ सावधानी रखें। गाड़ी के टायर और ब्रेक की जांच करा लें। चेक कर लें कि वाइपर सही से काम कर रहे हों। साथ में रेनकोट और तौलिया रखें। धीमे और सतर्क ड्राइव करते हुए निकल चले इन खूबसूरत मानसून रोड ट्रिप रूट्स पर।