फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Road Trip In India: बारिश में ये सड़कें बन जाती हैं जन्नत सी, हर मोड़ पर प्रकृति का अद्भुत नजारा!

Mon, 06 Jul 2026 03:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Road Trip Best Routes: बारिश के मौसम में भारत की सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप कौन-सी हैं? मानसून में कई सड़कें हरियाली और प्राकृतिक दृश्यों के कारण बेहद आकर्षक लगती हैं। इनमें मुंबई–गोवा हाईवे, मुन्नार–थेक्कडी रोड, शिलांग–चेरापूंजी रूट, पुणे–महाबलेश्वर मार्ग, लोनावला–खंडाला एक्सप्रेसवे और ऊटी–कुन्नूर रोड जैसे रूट लोकप्रिय हैं। यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
1 of 9
मानसून के बेस्ट रूट ट्रिप - फोटो : AI

Monsoon Travel Road Guide: बारिश का मौसम आते ही पहाड़, जंगल, घाटियां और झरने जैसे जीवंत हो उठते हैं। हरियाली से ढकी सड़कें, बादलों से घिरे पहाड़, हल्की फुहारें और ठंडी हवाएं रोड ट्रिप का रोमांच कई गुना बढ़ा देती हैं। यह मौसम उन लोगों के लिए खास माना जाता है जो लंबी ड्राइव और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी सड़कें और हाईवे हैं, जो बारिश के मौसम में किसी पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत दिखाई देती हैं।

हालांकि, मानसून में रोड ट्रिप की योजना बनाते समय केवल खूबसूरत नजारों पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। कई पहाड़ी और घाटी वाले इलाकों में भारी बारिश के कारण फिसलन, भूस्खलन, जलभराव या सड़क बंद होने जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। इसलिए यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान, सड़क की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर जांचनी चाहिए।

अगर आप इस मानसून दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ यादगार रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां जानिए भारत की कुछ ऐसी शानदार सड़कें और रूट, जो बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजर आते हैं, साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी टिप्स भी।

विज्ञापन

2 of 9
मुंबई से गोवा - फोटो : AI

मुंबई- गोवा हाईवे

  • इस रास्ते पर चारों ओर हरियाली और पश्चिमी घाट के शानदार दृश्य नजर आते हैं।

  • रास्ते में झरने और छोटे-छोटे गांव देखने को मिलते हैं।

  • मानसून में बादलों से घिरी घाटियां और खूबसूरत हो जाती हैं।

  • ये फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन लोकेशन है।


ध्यान रखें

  • भारी बारिश में दृश्यता कम हो सकती है।

  • कुछ हिस्सों में जलभराव या ट्रैफिक संभव है।

 

विज्ञापन

3 of 9
मानसून के बेस्ट रूट ट्रिप पुणे से महाबलेश्वर - फोटो : AI

पुणे- महाबलेश्वर रोड
 

  • इस मार्ग पर घुमावदार पहाड़ी सड़कें मुख्य आकर्षण होती हैं।

  • बादलों से ढके पहाड़ रोड ट्रिप को रोमांटिक बना देंगे।

  • कई व्यू प्वाइंट और झरने वाले नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

  • स्ट्रॉबेरी फार्म (मौसम के अनुसार) और शांत वातावरण यहां पर्यटकों को खींचते हैं।

 

4 of 9
मानसून के बेस्ट रूट ट्रिप लोनावला-खंडाला रूट - फोटो : AI

लोनावला–खंडाला रूट

 

  • यहां मानसून में सबसे लोकप्रिय वीकेंड रोड ट्रिप के लिए आ सकते हैं।

  • इस रूट का मुख्य आकर्षण घाटियों में बहते झरने हैं।

  • धुंध और हरियाली का अनूठा संगम ट्रिप को रोमांचक बना देता है।

  • परिवार और दोस्तों के साथ छोटी यात्रा के लिए उपयुक्त स्थान है।

 

विज्ञापन

5 of 9
मानसून के बेस्ट रूट ट्रिप मुन्नार थेक्कडी - फोटो : AI

मुन्नार- थेक्कडी रोड, केरल

 

  • केरल के इस रूट पर चाय के बागान का शानदार नजारा देख सकते हैं।

  • मानसून में यहां के घने जंगल और हरे-भरे हो जाते हैं।

  • बादलों से घिरी पहाड़ियां मन को लुभाती हैं

  • शांत और प्राकृतिक वातावरण रोड ट्रिप को सुकूनभरा बना देती है।

 

विज्ञापन

6 of 9
मानसून रोड ट्रिप शिलांग से चेरापुंजी रोड - फोटो : AI

शिलांग-चेरापूंजी रोड

  • यह भारत के सबसे खूबसूरत मानसूनी रूट्स में से एक है।

  • यहां विशाल झरने देखने को मिलते हैं।

  • हरे-भरे पहाड़ों के नजारे मन को आनंदित करते हैं।

  • बादलों के बीच ड्राइव का अनूठा अनुभव मिलता है।

 

विज्ञापन

7 of 9
मानसून रोड ट्रिप ऊटी से कुन्नूर मार्ग - फोटो : AI

ऊटी–कुन्नूर रोड

  • नीलगिरि की खूबसूरत पहाड़ियां।

  • चाय के बागान।

  • ठंडा मौसम।

  • घुमावदार लेकिन मनमोहक सड़कें।

8 of 9
मानसून रोड ट्रिप गुवाहाटी से तवांग तक - फोटो : AI

गुवाहाटी–तवांग 

  • यह रोड ट्रिप अनुभवी यात्रियों के लिए है।
  • मार्ग में ऊंचे- ऊंचे पहाड़ देखने को मिलते हैं।
  • बादलों से घिरी घाटियां मन को आनंदित करती हैं।
  • झरने और नदी के दृश्य रोमांटिक माहौल बनाता है।
  • यह यादगार एडवेंचर रोड ट्रिप है।

सावधानी

  • मानसून में भूस्खलन की संभावना रहती है।

  • यात्रा से पहले सड़क की स्थिति अवश्य जांचें।

विज्ञापन

9 of 9
बारिश में रोड ट्रिप के लिए टिप्स - फोटो : Ai

मानसून रोड ट्रिप के लिए जरूरी तैयारी

वाहन की जांच

  • ब्रेक सही स्थिति में हों।

  • टायर की ग्रिप अच्छी हो।

  • वाइपर ठीक से काम करें।

  • सभी लाइटें चालू हों।

  • स्पेयर टायर और टूलकिट साथ रखें।


सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स

  • तेज रफ्तार से बचें।

  • सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

  • जलभराव वाली सड़क पर सावधानी से चलें।

  • ओवरटेक केवल सुरक्षित जगह पर करें।

  • मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने पर विचार करें।


साथ रखें ये जरूरी सामान

  • रेनकोट और छाता।

  • पीने का पानी।

  • स्नैक्स।

  • पावर बैंक।

  • फर्स्ट एड किट।

  • टॉर्च।

  • मोबाइल चार्जर।

  • जरूरी दस्तावेज।


रोड ट्रिप के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।

  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रुकने से बचें।

  • नदी, झरने या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जोखिम न लें।

  • प्रकृति का आनंद लें लेकिन कूड़ा न फैलाएं।

  • वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन धीरे चलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें