फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं सुहाने पल तो दिल्ली के पास हैं ये खूबसूरत जगह

Fri, 19 Jul 2019 12:56 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
बरसात का मौसम आते ही चारों तरफ वातावरण सुहावना रहता है। कोई घर पर बैठकर चाय-पकौड़े की लुत्फ लेता है तो घुमक्कड़ लोग घूमने का आनंद लेते हैं। वैसे भी बारिश के मौसम में घूमना एक सुखद अहसास होता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बारिश के मौसम का घूमकर आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए कई ऐसी जगह ढूंढकर लाएं हैं, जहां आप हरे-भरे पेड़ों के बीच पार्टनर के साथ या अकेले शाम गुजार सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
ओखला बर्ड सैंक्चुरी
ओखला बर्ड सैंक्चुरी यमुना नदी पर बने ओखला बैराज के पास मौजूद है। यह दिल्ली के आसपास की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक है। यहां आपको बारिश के मौसम में हरे-भरे पत्तों से लदे पेड़ों के बीच वक्त गुजारने का बेहतर मौका मिलेगा। मानसून में यहां घूमना काफी सुखद होता है। अगर आप फोटोग्रॉफी के भी शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
neemrana fort - फोटो : social media
नीमराना फोर्ट
मानसून के मौसम में नीमराना फोर्ट घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बारिश के वक्त किले के चारों तरफ काफी हरियाली होती है। चारों तरफ हरियाली के बीच में पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमने का एक अलग ही मजा है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Instagram
इसके अलावा आप बारिश के मौसम में कॉर्बेट नेशनल पार्क घूम सकते हैं। क्योंकि बरसात के दौरान यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। दिल्ली से थोड़ी दूर पर मौजूद यह पॉर्क बहुत ही सुंदर है। दिल्ली से 226 किमी दूर स्थित जिम कॉर्बेट में नेचर वॉक का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
मांडवा
मांडवा दिल्ली से करीब 233 किलोमीटर है। मांडवा की रंग-बिरंगी हवेलियां और दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग्स आपको अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। अगर बारिश के दौरान दिल्ली से नजदीक कहीं घूमने का प्लान हो तो मांडवा जरुर जाएं। क्योंकि ऐसी रंग-बिरंगी जगह पर शाम गुजारना आपके यादों के बक्से में हमेशा के लिए बंद रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें