फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Venice In India: भारत में वेनिस जैसा शहर! देखते ही हो जाएगा प्यार, जानिए कैसे पहुंचें

Sat, 11 Jul 2026 02:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

India Venice Alappuzha travel Guide: भारत का वेनिस केरल का अलप्पुझा (अलेप्पी) कहलाता है। यहां नहरों, झीलों और बैकवॉटर का विशाल जाल है, जहां कई जगहों पर नावें मुख्य परिवहन का साधन हैं। हाउसबोट, पानी के रास्ते, हरियाली और शांत वातावरण इसे इटली के वेनिस जैसा अनुभव कराते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत का वेनिस किसे कहते हैं - फोटो : Ai

Barat Ka Venice Kise Kaha Jata hai: घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर लोग विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो मशहूर विदेशों स्थलों को टक्कर देती हैं। पानी पर बसे शहर वेनिस को देखने की इच्छा रखने वाले, भारत में ही वेनिस शहर के नजारे का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

हमारे देश में भी एक ऐसी जगह है, जिसे भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां सड़कों की जगह पानी के रास्ते हैं, लोग नावों से सफर करते हैं, तैरते हुए घर और हाउसबोट पर्यटकों को किसी सपने जैसी दुनिया का एहसास कराते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक इस जगह को देखने पहुंचते हैं। 

यह स्थान केरल में है। यहां के अलप्पुझा (अलेप्पी) को भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां नहरों, झीलों और लैगून का विशाल नेटवर्क है, जो पूरे शहर को एक अलग पहचान देता है। शांत जल, नारियल के पेड़ों से घिरे किनारे, पारंपरिक हाउसबोट और स्थानीय जीवनशैली इस जगह को बेहद खास बनाते हैं।

अगर आप भी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां पानी ही सड़क बन जाए और नाव ही आपकी टैक्सी हो, तो भारत के मिनी वेनिस को आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि आखिर अलप्पुझा को भारत का वेनिस क्यों कहा जाता है, यहां क्या-क्या देखने लायक है और यहां तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका क्या है।

 

विज्ञापन

2 of 5
भारत का वेनिस किसे कहते हैं - फोटो : Ai

भारत का वेनिस किसे कहा जाता है?

  • केरल का अलप्पुझा अपनी खूबसूरत बैकवॉटर, हाउसबोट और जलमार्गों के कारण भारत का वेनिस कहलाता है।
  • यहां कई गांव और घर नहरों के किनारे बसे हैं।
  • स्थानीय लोग नावों के जरिए रोजमर्रा का सफर करते हैं।


 

क्यों कहा जाता है भारत का वेनिस?
 

अलप्पुझा को यह नाम मिलने के पीछे कई खास वजहें हैं।
 

  • शहर के बीच से गुजरती खूबसूरत नहरें।

  • सड़कों के साथ-साथ जलमार्गों का बड़ा नेटवर्क।

  • नावों से दैनिक आवागमन।

  • पानी पर तैरते हाउसबोट।

  • चारों ओर नारियल के पेड़ों और हरियाली का अद्भुत नजारा।

  • सूर्यास्त के समय बैकवॉटर का मनमोहक दृश्य।


इन्हीं विशेषताओं के कारण यह जगह इटली के प्रसिद्ध वेनिस शहर की याद दिलाती है।

विज्ञापन

3 of 5
भारत का वेनिस किसे कहते हैं - फोटो : Ai

अलप्पुझा के बैकवॉटर क्या हैं?

 

  • यहां पानी के रास्ते इतने विकसित हैं कि वे सड़क जैसा काम करते हैं।
  • कई जगहों पर नावें ही टैक्सी, स्कूल बस और सामान ढोने का माध्यम हैं।
  • पर्यटकों को ऐसा महसूस होता है मानो पूरी जिंदगी पानी के ऊपर चल रही हो।
  • बैकवॉटर झीलों, नहरों, नदियों और लैगून का आपस में जुड़ा विशाल नेटवर्क है।
  • यह क्षेत्र अरब सागर के समानांतर फैला हुआ है।
  • इसे केरल की सबसे बड़ी पर्यटन पहचान माना जाता है।
  • यहां घंटों हाउसबोट में सफर करते हुए प्रकृति का शानदार अनुभव लिया जा सकता है।

4 of 5
भारत का वेनिस किसे कहते हैं - फोटो : Ai

अलप्पुझा में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें
 

1. अलप्पुझा बैकवॉटर

यह हाउसबोट की सैर के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान है।


2. वेम्बनाड झील

केरल की सबसे बड़ी झील मानी जाती है, जहां से शानदार सनसेट दिखाई देता है।


3. अलप्पुझा बीच

केरल का ये बीच शाम बिताने और समुद्री हवा का आनंद लेने के लिए बेहतरीन जगह है।


4. कुमारकोम

कुमारकोम पक्षी प्रेमियों और नेचर फोटोग्राफी के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।


5. पाथिरामनल द्वीप

बैकवॉटर के बीच स्थित खूबसूरत द्वीप का आनंद लेने के लिए जरूर आएं।


हाउसबोट की सैर

अलप्पुझा आने वाले ज्यादातर पर्यटक हाउसबोट में एक रात जरूर बिताते हैं। हाउसबोट में आपको कई सुविधाएं मिलती हैं, 

  • बेडरूम

  • डाइनिंग एरिया

  • लोकल केरल फूड

  • सनसेट व्यू

  • शांत वातावरण

  • बैकवॉटर क्रूज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत का वेनिस किसे कहते हैं - फोटो : Ai

कैसे पहुंचें अलप्पुझा?
 

  • हवाई मार्ग- अगर आप हवाई मार्ग के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 80–85 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • रेल मार्ग - ट्रेन के माध्यम से आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। अलप्पुझा रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • सड़क मार्ग- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम से अलप्पुझा तक नियमित बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं।

 

अलप्पुझा घूमने का खर्च
 

  • यहां आने वाले पर्यटकों को हाउसबोट का अनुभव जरूर लेना चाहिए। श्रेणी अनुसार हाउसबोट का किराया लगभग 6000 रुपये से 15000 रुपये प्रतिरात हो सकता है।
  • लोकल बोट राइड पर लगभग 300 से 1000 रुपे का खर्च आ सकता है।
  • होटल का किराया लगभग 1,000 रुपये से 5,000 प्रति रात आ सकता है।
  • भोजन पर प्रति व्यक्ति का खर्च 300 से 800 रुपये हो सकता है। 

 

घूमने का सबसे अच्छा समय

  • अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
  • मानसून में यानी जून से सितंबर में भी यहां की हरियाली और बैकवॉटर बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं।


यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • हाउसबोट पहले से बुक करें।

  • हल्के सूती कपड़े पहनें।

  • सनस्क्रीन और टोपी साथ रखें।

  • कैमरा जरूर ले जाएं।

  • बारिश के मौसम में रेनकोट रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें