फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Famous Places: मेघालय घूमने जा रहे हैं तो इन 7 जगहों की जरूर करें सैर

Sun, 07 May 2023 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यह रहे मेघालय के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां आपको घूमने जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
Meghalaya - फोटो : pixabay
Meghalaya Famous Places: पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक मेघालय है। मेघालय में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यहां आपको पर्वत माला, ऊंचा पठार, खूबसूरत झरना, नदियां, हरी-भरी घास के मैदान के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। मेघालय की राजधानी शिलांग है, जो काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। वहीं मेघालय का चेरापूंजी पूरी दुनिया में सबसे अधिक वर्षा के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मेघालय घूमने आते हैं। वैसे तो मेघालय में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, जो अलग अलग शहरों में घूमने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके पास समय कम है तो पहले से योजना बनाकर जाएं। यह रहे मेघालय के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां आपको घूमने जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
meghalaya - फोटो : meghalaya
शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन के चारों तरफ हरियाली देखने को मिल जाती है। सुंदर झरने और ऊंची पहाड़ियां और खूबसूरत जंगल के बीच इस शहर में सभी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून से छुट्टी बिताने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Meghalaya - फोटो : pixabay
डॉकी झील

मेघालय में स्थित डाॅकी झील अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस झील का पानी एक दम कांच की तरह चमकता है और साफ हैं। मानसून के मौसम में डाॅकी झील का नजारा और अधिक खूबसूरत हो जाता है। मानसून में उमंग टोक नदी पर बोट रेस का आयोजन होता है, जिसमें शामिल होकर मन आनंदित हो जाएगा।

4 of 7
चेरापूंजी - फोटो : istock
चेरापूंजी

चेरापूंजी दुनियाभर में सबसे अधिक बारिश होने के कारण प्रसिद्ध है। साथ ही यह जगह बेहद हरी भरी और खूबसूरत है, जहां कई झरने हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। चेरापूंजी में पेड़ों की जड़ों से विकसित प्राकृतिक पुल हैं, साथ ही दावकी, नोहकलिकाई, मवस्माई गुफा चेरापूंजी के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Meghalaya - फोटो : pexel
मौसिमराम

मेघालय जाएं तो मौसिमराज घूमने जा सकते हैं। बारिश के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए यहां आ सकते हैं। मावलिननांग भारत का सबसे सुंदर और साफ सुथरा गांव हैं। आप मानसून के मौसम में मौसिमराज घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जलप्रपात - फोटो : instagram
एलिफेंट फॉल

मेघालय के खासी हिल्स जिले में एलिफेंट फाॅल है। यह जगह पर्यटकों को स्वर्ग की अनुभूति देता है। हाथी की तरह एक पहाड़ी चट्टान से झरना गिरने का नजारा दिखता है।इसलिए इसे एलिफैंट फाॅल नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Meghalaya - फोटो : pexel
स्टेट म्यूजियम

मेघालय राज्य में सैलानियों को घूमने के लिए स्टेट म्यूजियम है। यह एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां आदिवासी समय की कलाकृति और पौराणिक शास्त्रों के संग्रह संरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें