March Holiday Plan: मुहब्बत का महीना चला गया और अब रंगों का माह यानी मार्च आ गया है। मार्च के महीने में होली मनाई जाएगी, साथ ही गुड फ्राइडे भी पड़ रहा है। इस महीने शिवरात्रि भी है। त्योहार के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। जो लोग सर्दियों के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि घूमने जा सके, उनके लिए मार्च का महीना बेहतर मौका है।
इस महीने में न तो सर्दी होती है और न ही चिलचिलाती गर्मी होती है। मौसम घूमने के लिए लिहाज से उपयुक्त होता है। साथ ही इस महीने त्योहारों के कारण छुट्टियां भी मिल रही हैं। कई दफ्तर, बैंक और स्कूल होली, गुड फ्राइडे पर बंद रहेंगे। ऐसे में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ इन छुट्टियों और मौसम का फायदा उठाकर सफर पर जा सकते हैं।
अगर आप मार्च में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको इस महीने मिलने वाली छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि आप सफर पर निकलने की योजना बना सकें।