फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

March Holidays: होली से ईद तक, मार्च में कितनी छुट्टियां, लिस्ट देखकर करें ट्रिप प्लान

Tue, 24 Feb 2026 10:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

March 2026 Holiday List: मार्च आने वाला है। इस महीने होली से लेकर ईद तक बड़े त्योहार हैं। इन छुट्टियों पर ट्रिप प्लान किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मार्च में कब छुट्टी और लाॅन्ग वीकेंड - फोटो : Amar ujala

March Long Weekends And holidays : मार्च का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास होता है। ठंड लगभग खत्म हो जाती है, मौसम सुहावना रहता है और इसी महीने रंगों का त्योहार भी आता है। 

मार्च छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के लिहाज से भी शानदार महीना है। खासकर होली और गुड फ्राइडे के आसपास आपको लाॅन्ग वीकेंड मिल जाता है, जिसमें आप घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप पहले से तैयारी कर लें तो कम बजट में शानदार यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

लेकिन उससे पहले जरूरी है ये जानना कि मार्च में कब-कब छुट्टियां हैं और कब लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। अगर आप मार्च 2026 में छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लें कि किस दिन सरकारी अवकाश है और कब बन रहा है लॉन्ग वीकेंड। इस लिस्ट को देखकर 3 से 5 दिन का ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
Holi 2026 - फोटो : adobe stock

मार्च 2026 के प्रमुख अवकाश 

होली

मार्च का सबसे बड़ा त्योहार होली 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। कई राज्यों में इसके अगले दिन भी अवकाश रहता है। अगर आप 5 और 6 मार्च की छुट्टी ले लेते हैं, तो बुधवार से रविवार तक 5 दिन का लॉन्ग ब्रेक मिल सकता है।


ईद-उल-फितर

इस साल ईद भी मार्च के महाने में मनाई जा रही है। 20 या 21 मार्च को अगर ईद पड़ती है तो 22 मार्च को रविवार है। आपको आसानी से तीन दिन का लाॅन्ग वीकेंड मिल जाएगा। 
 

 

मार्च 2026 के वीकेंड

इस महीने पहला वीकेंड 7 और 8 मार्च को मिल रहा है। दूसरा वीकेंड 14 और 15 मार्च को है। ईद वाला वीकेंड लाॅन्ग वीकेंड में गिना जा सकता है जो कि 21 और 22 मार्च को मिल रहा है। इसके अलावा महीने का आखिरी वीकेंड 28 और 29 मार्च को है। 

विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

मार्च 2026 में कुल कितनी छुट्टियां?
 

  • 2 प्रमुख राष्ट्रीय/धार्मिक अवकाश (होली, ईद)
  • 5 रविवार
  • 4 शनिवार (कुछ संस्थानों में अवकाश)
  • 19 मार्च गुड़ी पड़वा का अवकाश, कुछ जगहों पर
  • 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश, कुछ स्थलों में
कुल मिलाकर अगर सही प्लानिंग करें तो मार्च में 6-8 दिन की छुट्टियों का फायदा उठाया जा सकता है।

4 of 5
जयपुर - फोटो : instagram

मार्च में कहां घूमने जाएं?

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर मार्च में घूमने के लिए परफेक्ट है। हल्की गर्मी और साफ आसमान घूमने का मजा दोगुना कर देता है।


ऋषिकेश

एडवेंचर और शांति दोनों चाहिए तो ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।


मनाली

अगर हल्की ठंड और बर्फ का अनुभव करना चाहते हैं तो मनाली बढ़िया डेस्टिनेशन है।


गोवा

बीच लवर्स के लिए गोवा हमेशा शानदार ऑप्शन है। मार्च में यहां का मौसम सुहावना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DTC bus travel - फोटो : Adobe stock

यात्रा प्लान करते समय ध्यान रखें
 

  • ट्रेन और फ्लाइट टिकट पहले से बुक करें।

  • होटल की एडवांस बुकिंग करें।

  • त्योहार के समय भीड़ ज्यादा होती है।

  • ऑफिस की छुट्टी पहले अप्रूव कराएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें