फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के साथ इन तरीकों से करें यात्रा, नहीं मारना पड़ेगा मन

Fri, 22 Jan 2021 06:28 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आसानी से आस-पास की जगह ही घूमने के लिए निकल जाएं - फोटो : pixa

कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है लेकिन घूमने के शौक को पूरा करना इतना आसान नहीं होता है। कई लोगों के पास घूमने के लिए रुपये नहीं होता है, तो कुछ लोगों के पास समय नहीं होता है। इसी चक्रव्यूह में घुमक्कड़ उलझते जाते हैं और उन्हें अपने सपनों को मारना पड़ जाता है लेकिन यदि घूमने को लेकर आपकी इच्छा एकदम प्रबल हो तो समाधान मिल ही जाता है। आप आसानी से नौकरी के साथ घूम भी सकते हैं बस आपको अपनी योजनाओं को उस अनुसार बनाना होगा। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार नौकरी के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
आसानी से आस-पास की जगह ही घूमने के लिए निकल जाएं - फोटो : Pixabay

वीकेंड्स पर घूमें 
यदि आप घूमने के शौकीन हैं तब तो आपके लिए यह मायने नहीं रखता कि आप कब घूमें इसलिए कोशिश करें कि वीकेंड्स को पकड़ लें। वीकेंड पर भी यदि आपको ज्यादा दिन की छुट्टी मिलती नहीं है तो आप आसानी से आस-पास की जगह ही घूमने के लिए निकल जाएं। दो दिन में आप आराम से घूम सकते हैं। आसपास की 200-300 किलोमीटर की जगह घूम आएं। 

विज्ञापन

3 of 5
काम और यात्रा दोनों को साथ में कर सकते हैं - फोटो : Pixabay

वर्क फ्रॉम ट्रेवल
यदि आपके पास कोई ऐसा काम है जो कि कहीं से भी हो सकता है तो आप अपने बॉस से बात करके आराम से घूमने जा सकते हैं। आप दिन में घूम सकते हैं, रात में काम कर सकते हैं या फिर आप सुबह काम करके भी दिनभर घूमने के लिए जा सकते हैं। इस तरह से आप काम और यात्रा दोनों को साथ में कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के बाद तो यह करना आपके लिए बहुत आसान हो सकता है। 

4 of 5
रात में सफर करने से आपका बहुत हद तक समय बच जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया

रातों में करें सफर
यदि आप घूमने के शौकीन हैं और छुटि्टयां भी आपको नहीं मिलती हैं तो कोशिश करें कि रात में सफर करें। रात में सफर करने से आपका बहुत हद तक समय बच जाएगा। रात-रात में घूमते ही आप सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे और फिर छुट्टी वाले दिन आप आराम से घूम-फिरकर रात में ही फिर से यात्रा करके अपने घर तक लौट जाएंगे। इस तरह से नौकरी और यात्रा दोनों का तालमेल बैठ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको एक से बढ़कर एक अनुभव होंगे - फोटो : अमर उजाला

कंफर्ट जोन से बाहर निकलें
सिर्फ यात्रा को जीना ही यदि आपका मकसद है तो सबसे पहले अपने कंफर्ट जोन से निकल जाइए। यदि आप किसी एयरप्लेन, रेल या बस के भरोसे बैठे हैं तब तो आपके सामने बहुत सारी समस्याएं आएंगी। इसलिए सुविधा के अनुसार आपको जो भी साधन मिल रहा है, आप उसी से यात्रा कर लें। ऐसा करने से आपकी यात्रा करने की इच्छा आप आराम से पूरी कर सकेंगे और आपको एक से बढ़कर एक अनुभव होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें