First Karwa Chauth Best Places To See The Moon: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो शादी के बाद पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं। ऐसे में इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए चांद के दीदार की जगह भी खास होनी चाहिए। अगर आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां से चांद का नजारा आपके इस खास पल को और भी यादगार बना सकता है।